Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फर्जी बैंक गारंटी देने वाले एक आरोपित को आर्थिक अपराध शाखा,गुरुग्राम की पुलिस टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फर्जी बैंक गारंटी देने के एक मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आज एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसका नाम  निमिष मेहता (उम्र 54 वर्ष) निवासी रामदासपेठ, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) हैं। इस संबंध में थाना उद्योग विहार गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपित पर एक मुकदमा आंध्र प्रदेश व 1 मुकदमा महाराष्ट्र में दर्ज है। आरोपित ने बताया कि उसने कंपनी के माध्यम से बहुत सारा अनाज उधारी पर ले लिया था और रुपए लौटाने के लिए नहीं थे इसलिए फर्जीवाड़े की वारदात को अंजाम दिया था।    

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 09.09.2024 को एक शिकायत की आर्थिक अपराध शाखा-II, गुरुग्राम से जांच करने उपरान्त डाक के माध्यम से थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में प्राप्त हुई।प्राप्त शिकायत के माध्यम से शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कंपनी फॉर मार्ट के साथ मिस कुरुपा इनकॉर्पोरेशन के साथ व्यवसाय करती थी। मिस करूपा इनकॉर्पोरेशन द्वारा व्यवसाय करने के लिए एक एग्रीमेंट किया गया, जिसमें करूपा इनकॉर्पोरेशन द्वारा फॉर मार्ट को 6 करोड़ की बैंक गारंटी दी गई थी।  बैंक से वैरिफिकेशन करने पर करूपा इनकॉर्पोरेशन द्वारा दी गई 6 करोड़ की बैंक गारंटी फर्जी पाई गई। मिस करूपा इनकॉर्पोरेशन द्वारा फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ फर्जी बैंक गारंटी देकर फर्जीवाड़ा किया है। प्राप्त शिकायत पर थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत एफआईआर  अंकित किया गया और एफआईआर  का अनुसंधान आर्थिक अपराध शाखा – II, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा किया गया।

उनका कहना है कि आर्थिक अपराध शाखा -II, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 22.08.2025 को बॉम्बे, गुरुग्राम में 1 आरोपित  को काबू किया,  जिसकी पहचान की निमिष मेहता (उम्र 54 वर्ष) निवासी रामदासपेठ, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपित  को आज रविवार को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित  से पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान की पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसकी  करुपा इनकॉर्पोरेशन कंपनी उसकी पत्नी के नाम पर है और अनाज खरीदने का व्यवसाय करती है। आरोपित  ने बताया कि उसने कंपनी के माध्यम से बहुत सारा अनाज उधारी पर ले लिया था और रुपए लौटाने के लिए नहीं थे इसलिए फर्जीवाड़े की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित  निमिष पर फर्जी बैंक गारंटी देने के तहत 1 मुकदमा आंध्र-प्रदेश व 1 मुकदमा  महाराष्ट्र में पहले से भी अंकित है। पुलिस टीम द्वारा  आरोपित को आज अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। आगामी कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी जनसमस्याएं

Ajit Sinha

शराब कारोबारी व उसकी पत्नी को घर में बंद कर रंगदारी मांगने, फायरिंग करके धमकाने वाले दो कुख्यात अपराधी अरेस्ट

Ajit Sinha

सीएनजी के दामों को कम करे हरियाणा व केन्द्र सरकार-हरियाणा ऑटो चालक संघ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x