Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और एटीएम में लोगों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सेंट्रल नोएडा के थाना इकोटेक-03 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच यामहा कट के पास चेकिंग के दौरान हुए मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बदमाश शातिर किस्म का ठग है जो एटीएम में लोगों से धोखाधड़ी कर ठगी कराता था. आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार कारतूस, बैंकों के 03 एटीएम कार्ड और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली लगने से 22 वर्षीय सन्नी उर्फ नितेश बाबू घायल हो गया । उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के ठग है जो एटीएम में लोगों से धोखाधड़ी कर ठगी कराता था. आरोपी एटीएम में घुसकर मशीन में कार्ड लगाने वाले स्थान पर फेविकोल या  फेवीक्विक लगा देता था, जिससे पीड़ितों का एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाता था।

डीसीपी ने बताया कि इसके बाद आरोपी सन्नी के अन्य दो साथी सुमित व संजय वहां पहुंचकर पीड़ितों को हेल्पलाइन नंबर के नाम पर सन्नी का नंबर दे दिया करते थे. इसके बाद सन्नी पीड़ितों से एटीएम कार्ड के पिन की जानकारी लेकर बैंक में जाने को कहता था.  जिससे पीड़ित परेशान होकर बैंक चले जाते और तब सुमित और संजय प्लेस की मदद से एटीएम कार्ड खींचकर निकाल कर अन्य एटीएम में जाकर पीड़ितों के खातों से रुपए निकाल लेते थे। सन्नी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई वारदातों का अंजाम दिया गया है। सन्नी के साथी सुमित व संजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

Related posts

सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेले में शिल्पकारों की स्टालों से चोरी करने वाला एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

रोडरेज के बाद आरएसएस के कार्यकर्ताओं का सै. -20 थाने पर पर बवाल, आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज, 3 हिरासत में

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने बरामद किए 2048 लापता मोबाइल फोन, कीमत 1.61 करोड-डीजीपी मनोज यादव 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x