Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के सभी 27 जिलों में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठकें 18 अगस्त तक लगभग संपन्न कर ली जाएगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: प्रदेश के सभी 27 जिलों में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठकें 18 अगस्त तक लगभग संपन्न कर ली जाएगी।  सोमवार को 19 जिलों की कार्य कारिणी की बैठकें होनी हैं, जबकि 8 जिला कार्यकारिणी बैठकें शनिवार, रविवार को की गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य कारिणी की बैठकों में सरकार की योजनाओं का फायदा घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है और भाजपा का गौरवशाली इतिहास बताकर नए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है। सभी बैठकों में संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा करने के लिए भी पार्टी नेतृत्व की तरफ से निर्देश हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देशानुसार इन बैठकों का शैड्यूल कुछ दिन पहले ही जारी कर दिया गया था। जो 19 जिला कार्यकारिणी 18 अगस्त को होनी है, उनमें कुछ बैठकों में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और  संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और कुछ में कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश पदाधिकारी मुख्य वक्ता होंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठकों में मुख्य वक्ता भाजपा का इतिहास, संगठनात्मक विस्तार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे। वहीं केंद्र की मोदी और हरियाणा की नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी। अरविंद सैनी ने बताया कि बैठक में जिला की रिपोर्ट पेश की जाएगी तथा सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन के बारे में मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे। इन बैठकों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करेंगे।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणिंद्र नाथ शर्मा से चर्चा करने के बाद वक्ताओं के नाम तय कर सभी जिला अध्यक्षों को जानकारी दे दी है। अंबाला में होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पवन सैनी, असीम गोयल धर्मबीर मिर्जापुर मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह यमुनानगर में श्याम सिंह राणा, कंवरपाल गुर्जर, मेहरचंद गहलोत, घनश्यामदास अरोड़ा, वेदपाल एडवोकेट और कुरूक्षेत्र में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सुभाष सुधा, जय भगवान शर्मा और सुभाष कलसाना विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

अरविंद सैनी ने कहा कि कैथल जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य वक्ता  अमरपाल राणा, अशोक गुर्जर, सतपाल जाम्बा, कमलेश ढांडा और भारत भूषण जुआल होंगे, वहीं सोनीपत में डा. ओम प्रकाश अत्रे, ललित बतरा, निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, सतीश नांदल तथा   गोहाना में कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा, प्रदीप जैन, किरण कलकल, पवन खरखौदा और प्रदीप सांगवान मुख्य वक्ता होंगे। रोहतक जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महामंत्री डा.अर्चनागुप्ता , सतेन्द्र परमार, रेणू डाबला, राम अवतार बाल्मीकि और मनीष ग्रोवर, झज्जर में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, कप्तान बिरधाना, राजबाला चहल, बिजेन्द्र दलाल, नागेन्द्र शर्मा तथा सिरसा में जगदीश चौपड़ा, सुरेंद्र आर्य, निताशा सिहाग, भारत भूषण मिड्डा और वेद फूला मौजूद रहेंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि हांसी में कैप्टन अभिमन्यु, दीपक शर्मा, विनोद भयाना, रणबीर गंगवा और डीपी वत्स तथा फतेहाबाद में सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, दूड़ाराम बिश्नोई, राजपाल बैनीवाल, बलदेव ग्रोहा और  दादरी में महेश चौहान, अरविंद यादव, सुनील सांगवान, अजय बंसल और सुनीता दांगी मुख्य रहेंगी। इसी तरह से रेवाड़ी जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, लक्ष्मण सिंह यादव, डा. कृष्ण कुमार, अनिल डहीना, सतीश खोला और महेन्द्रगढ़ में ओम प्रकाश यादव, रामबिलास शर्मा, ओम प्रकाश यादव, मंत्री कुमारी आरती राव, कंवर सिंह यादव, डा. सतीश पूनिया मौजूद रहेंगे।गुरुग्राम में होने वाले जिला कार्यकारिणी की बैठक में संदीप जोशी, गार्गी कक्कड़, मंत्री राव नरबीर सिंह, मुकेश शर्मा, मनीष यादव तथा  गुरुग्राम महानगर में सुरेद्र पूनिया, राज कुमार वोहरा, तेजपाल तंवर, सुधा यादव, सत्य प्रकाश जरावता और नूंह में दीपक मंगला, संजय सिंह, समय सिंह भाटी, दयाराम यादव और नसीम अहमद व  फरीदाबाद महानगर में अजय गौड़, कमल यादव, राजेश नागर, मूलचंद शर्मा, सतीश फागना तथा  फरीदाबाद में गोपाल शर्मा, हुकम सिंह भाटी, धनेश अदलखा, विपुल गोयल, नरेंद्र वत्स मुख्य वक्ता होंगे।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि भाजपा ने संगठनात्मक रूप से 27 जिलों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि आठ जिलों की बैठकें संपन्न हो चुकी है और सोमवार को एक ही दिन में 19 जिलों की बैठके संपन्न हो जाएगी। अरविंद सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने 19 को भी चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों की एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

Related posts

अरावली पर केंद्र सरकार देश से माफी मांगकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करे–दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के भी तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे

Ajit Sinha

धुंध- कोहरे के मौसम के मद्देनज़र सोनीपत पुलिस ने एडवाइजरी जारी की,ओवर-स्पीड वाहनों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x