Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए एसीपी सराय राजेश कुमार का यमुना नदी किनारे बसे गांवों का किया दौरा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बरसात के मौसम में यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए, क्षेत्र में संभावित बाढ़ के खतरे की आशंका को मद्देनजर रखते हुए आज शनिवार को एसीपी सराय राजेश कुमार द्वारा यमुना नदी के किनारे बसे संवेदनशील गांवों का दौरा किया गया।

इस दौरान एसीपी सराय ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करने की सलाह दी।

एसीपी सराय ने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट है और किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मिलकर ही किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

Related posts

हरियाणा पुलिस का बड़ा फैसला :अब दुर्घटना बीमा मृत्यु कवर के तहत आश्रित को मिलेगा 30 लाख रुपये का मुआवजा

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के. राव के समक्ष ग्रीन फिल्ड कालोनी का ग्रीन बेल्ट की करोड़ों की जमीन कब्ज़ा करने का मामला पहुंचा।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अवैध वसूली के लिए दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच -65 ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x