Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज गांव कुरेशीपुर में विकसित की गई दो अवैध कॉलोनियों में की भारी तोड़फोड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज बुधवार को गांव कुरेशीपुर के खेड़ी गुजरान में अवैध रूप से दो अवैधकॉलोनियां विकसित की जा रही थी। इनमें से एक कॉलोनी लगभग 4 एकड़ व दूसरी कॉलोनी लगभग 2 एकड़ जमीनों पर शामिल है। इन दोनों अवैध कॉलोनियों में 3 अवैध औद्योगिक निर्माणाधीन, 3 निर्माणाधीन मकान , 25 डीपीसी, 4 चारदीवारी व 4 दुकानें बने हुए थे , जिसे एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से उनकी टीम ने आज पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दी है। यह जानकारी डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने दी है।

यजन चौधरी ने बताया कि कॉलोनीनाइजरों के द्वारा दो अलग -अलग स्थानों पर लगभग छह एकड़ जमीनों पर दो अवैध रूप से दो कॉलोनियां विकसित किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें एक कॉलोनी 4 एकड़ व एक कॉलोनी दो एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित गई थी, में आमजनों को खुलेआम बेच रहे थे और कई लोगों को बड़े -बड़े सपनें दिखा कर बेच भी दिए थे। इनमें दोनों अवैध कॉलोनियों में 3 औद्योगिक निर्माणा धीन निर्माण, 3 निर्माणाधीन मकान, 25 डीपीसी, 4 चारदीवारी व 4 दुकानें बने हुए थे, जिसकी जांच संबंधित कनिष्ठ अभियंता से कराने के बाद आज एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से तोड़ दिया गया है। उनकी यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने फोन पर ली तिगांव विधानसभा की जानकारी: राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ से सोहना की तरफ जाने वाली रेलवे फ्लाईओवर 22 जुलाई से 29 जुलाई तक पूर्णतया बंद रहेगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीएम फ़्लाइंग ने एक्साइज विभाग के छह अधिकारीयों और तीन ठेकेदारों के खिलाफ सेंट्रल थाने में बड़े घोटालें का मुकदमा दर्ज कराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x