Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

सीईटी परीक्षा की भ्रामक न्यूज़ प्रसारित करने पर पंचकूला पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ किया मामला दर्ज, भेजा कानूनी नोटिस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा सीईटी परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत जानकारी प्रसारित करने के एक मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक यूट्यूबर को कानूनी नोटिस भेजा है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के निर्देशानुसार यह कार्रवाई सेक्टर-5 थाना पुलिस द्वारा की गई।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रूपेश चौधरी ने बताया कि गत 1 अगस्त 2025 को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के अधिकारी केदार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि यूट्यूब चैनल हरियाणा न्यूज़ 24 के पत्रकार व एंकर प्रिंस लांबा पुत्र मुन्ना लांबा निवासी महेंद्रगढ़ ने गत 26 और 27 जुलाई को आयोजित सीईटी परीक्षा को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर दो वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें “CET हुआ कैंसिल, फिर से होगा पेपर?” HSSC का लाखों युवाओं से बड़ा धोखा!

हरियाणा में मची खलबली” जैसे शीर्षक देकर भ्रामक न्यूज़ प्रसारित की गई थी। इन वीडियो के माध्यम से प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित  के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 335 व 353(1)(b) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  आरोपित  को कानूनी नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई  की जा रही है। साथ ही हम यह स्पष्ट करते है कि परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सीईटी परीक्षा से पहले डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चेतावनी दी थी कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा को लेकर फेक न्यूज़ प्रसारित न करे, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

Related posts

फरीदाबाद से अरेस्ट:स्टूडेंट्स को टेलीग्राम, डार्क वेब व अन्य वॉलेट एप के माध्यम से ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई का भडाफोड

Ajit Sinha

कालाबाजारी और मूल्य निर्धारण के लिए जमा किए गए 50 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

लूट -हत्या के मामले में शामिल 3 आरोपितों जिसपर एक लाख का इनाम था, को मुठभेड़ के बाद, सोनीपत पुलिस ने दबोच लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x