Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

सीएम नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल हरियाणा प्रो. अशीम घोष एवं राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया से भेंट की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ नाश्ते पर मुलाकात की। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा, ’’हरियाणा के राज्यपाल के रूप में, मैंने कुछ दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को हरियाणा राजभवन में नाश्ते के लिए आमंत्रित किया था।

मैंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी निमंत्रण दिया था।’’ राज्यपाल ने कहा कि यह एक सुखद और सौहार्दपूर्ण बैठक थी। इस अनौपचारिक बैठक के दौरान हमारे बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ। हरियाणा के राज्यपाल की पत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की कलाई पर राखी बाँधी।

Related posts

इस सरकार में आम आदमी से लेकर पुलिस, विधायक व सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं का परिवार तक नहीं सुरक्षित- हुड्डा

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:मोदी सरकार ने ठान लिया है कि विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाना है- खरगे

Ajit Sinha

हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज ने आज पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x