Athrav – Online News Portal
पलवल

महापुरुष किसी एक जाति के नहीं अपितु पूरे समाज के होते हैं : राजस्व मंत्री विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: महाराजा अग्रसेन समिति पलवल की ओर से आल्हापुर में स्थित महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के अनावरण समारोह में हरियाणा प्रदेश के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व विधायक दीपक मंगला ने पौधा रोपण भी किया।

राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने समारोह को संबोधित करते हुए महापुरुष किसी एक जाति के नहीं अपितु पूरे समाज के होते है और पूरा समाज उनके बताए गए मार्ग पर चलने का कार्य करता है। महाराजा अग्रसेन के इतिहास से सभी का परिचय करवाते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास के बड़े सूरमा महाराजा अग्रसेन द्वारा दिया गया समाजवाद का नारा आज भी इतना सार्थक है जितना 5 हजार वर्ष पहले था। अग्रोहा में टीले की पुन: खुदाई का कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस खुदाई में मिले अभिलेखों से महाराजा अग्रसेन के इतिहास के बारे में जानकारी मिली है।

उन्होंने अग्रवाल समिति के पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार समाज के लिए पुनीत कार्य में लगे रहें, जिससे समाज के लोगों की सेवा हो सके। राजस्व मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक बहुत बड़ी शख्सियत थे, उन्होंने वर्ण के अनुसार नहीं अपितु कर्म के अनुसार वर्ण व्यवस्था कर अग्रवाल समाज की स्थापना की। अग्रवाल समाज एक जाति नहीं अपितु एक संस्कृति एवं व्यवस्था है। युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की उत्पत्ति से लेकर उनके इतिहास की जानकारी के लिए सीरियल बनाया जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों के एस्टिमेट भिजवाने के उपरांत सभी विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कार्य करवा रही है। विकास करवाने में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। राजस्व मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को जब लोग देखेंगे तो उनके द्वारा समाज के लिए किए गए बलिदान और त्याग को याद करेंगे।

Related posts

पंचायत में झगड़ा करने, घर पर पथराव के साथ फायरिंग करके कातिलाना हमले के सनसनीखेज मामले के आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/पलवल: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आज अवैध रूप से गर्भपात कराने वाले फर्जी डॉक्टरों के गिरोह किया पर्दाफाश-केस दर्ज।

Ajit Sinha

रंगदारी, मारपीट, अपहरण के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x