Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा के विकास में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक स्तंभ है : मोहन लाल बड़ौली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला विधानसभा के रामगढ़ और बरवाला के दर्जनों लोगों को भाजपा में शामिल किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की उपस्थिति में बड़ौली ने सभी नए सदस्यों को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों ने भी भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था प्रकट की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भरोसा जताते हुए कहा कि सभी नए साथी भाजपा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी नये साथियों को पार्टी में पूरा मान और सम्मान दिया जाएगा। बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण से ही “विकसित भारत-विकसित हरियाणा” संकल्प और भी सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के विकास में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक स्तंभ है और संगठन की यही शक्ति भाजपा को विजयी बनाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह एकजुट होकर जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर होकर कार्य करें। बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कार्य को मिशन की तरह पूरा करते हैं। यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने नए साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी साथी मोदी और नायब सरकार की नीतियों, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा में शामिल सभी नए सदस्यों ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा देते हुए कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नॉनस्टॉप जनसेवा की प्रेरणा से जुड़कर भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गन्ने की होली जलाने का लिया निर्णय 

Ajit Sinha

पलवल: अंतरराज्यीय एटीएम ठगों से पुलिस टीम 234 एटीएम कार्ड बरामद कर चुकी हैं।

Ajit Sinha

31 मार्च, 2025 तक हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित हो- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x