Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चेक चुराकर और फर्जी हस्ताक्षर करके कंपनी से लगभग 21 लाख रुपए निकालने वाला पूर्व लेखाकार पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पूर्व लेखाकार ने कंपनी से चेक चुरा कर व फर्जी हस्ताक्षर करने लगभग 20 लाख 57 हजार रुपए निकालने के मामले में क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने आज शुक्रवार को पलवल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कंपनी के पूर्व लेखाकार का नाम मोहित सौरोत निवासी पलवल है। इस संबंध में सेक्टर 31 थाने में कानून के उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।     

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरविन सिंह ने थाना सेक्टर 31 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक्सक्यूसाइट इंटरप्राइजेज, मथुरा रोड सेक्टर- 31 फरीदाबाद का निदेशक है। उसकी कंपनी के किसी कर्मचारी ने कंपनी के चेक चुराकर उन पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाता से 20,57,000/- रुपये निकाल लिए । जिस पर थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि मोहित सौरोत  निवासी  पलवल सेक्टर 31 स्थित कंपनी एक्सक्यूसाइट एंटरप्राइजेज मे बतौर लेखाकार काम करता था, जिसने नवम्बर- 2024 में कम्पनी को छोड दिया था। उसी दौरान यह कम्पनी से खाली चेक बुक भी उठा लाया था। जिसके बाद उसने  खाली चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर के अपने दोस्त विनय व मोहित को दिए थे, विनय व मोहित ने चेक साहिल सरोहा को दे दिए थे। जिनके जरिये साहिल के खाता में 16,77,000 रुपये आए थे। विनय, मोहित व साहिल को गिरफ्तार किया जा चुका है।आरोपित को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड गया है।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सोनू कुमार की-मैन, रेलवे विभाग को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड अंडरपास में बारिश का पानी क्या भरा, लोग जान हथेली पर लेकर रेलवे लाइन पार करने लगे, रेल ने एक शख्स को मारी टक्कर।

Ajit Sinha

फ्लैट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया गिरफ्तार, विदेशी नागरिकों को बिना पुलिस के जानकारी के ठहराया था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x