Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: नए शिक्षण सत्र शुभाशीष के लिए डीएवी शताब्दी में हवन का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में नए शिक्षण सत्र 2025-26 की मंगल कामना व शुभाशीष के लिए महाविद्यालय आर्य समाज इकाई द्वारा हवन का आयोजन किया गया.नई दिल्ली स्थित डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्त्री समिति के वाईस प्रेजिडेंट प्रो.(डॉ.) एस. के. सोपोरी ने हवना हुति डालकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभी को लाभान्वित किया | ज्ञात हो कि इस माह की 24 तारीख को नए शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रथम वर्ष के दाखिले डीएचई द्वारा बंद कर दिए गए हैं.

नवागंतुक छात्रों के नए शिक्षण सत्र की सुचारू शुरुआत व छात्रों को आर्य समाज इकाई की गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से इस मंगलकामना यज्ञ को किया गया. प्रो.(डॉ.) एस. के. सोपोरी ने अपने आशीष वचनों से शैक्षिक, व्यावसायिक, सामाजिक व व्यक्तिगत जीवन में यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला .कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्र जीवन में यज्ञ व योग के महत्व को रेखांकित किया. यज्ञ ब्रह्म  भूमिका का निर्वहन विवेक दीक्षित ने किया. इस मौके पर  एडमिशन नोडल इंचार्ज व महाविद्यालय आर्य समाज इकाई अध्यक्षा डॉ. अर्चना सिंघल, योगाचार्य उमेश कुमार, पीआरओ वीरेन्द्र सिंह के साथ विश्वविद्यालय दस्तावेज समन्वयक महेश कुमार, छात्रवृति इंचार्ज रवि धीमान व रविंद्र कुमार शामिल रहे.
.

Related posts

फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोरी गांव के लोग बोले पीएम और सीएम को इसी दिन के लिए वोट दिया-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बड़ा हादसा :सेक्टर -25 के समीप गुरुग्राम नहर पर -सोहना की तरफ जाने वाली पुल अचानक भरभरा कर नहर में गिरा,कई बड़ी गाड़ियां फंसी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एशियन अस्पताल के डॉक्टरों ने 9 घंटे की जटिल सर्जरी कर 73 वर्षीय महिला की बच्चादानी निकाल, जिंदगी बचाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x