Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बन रहे चार भूमिगत जलाशय से पानी की किल्लत होगी दूर,  भूजल और गंगाजल मिश्रित पानी की आपूर्ति होगी भरपूर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में बन रहे चार भूमिगत जलाशय से पानी की किल्लत होगी दूर,  भूजल और गंगाजल मिश्रित पानी की आपूर्ति होगी भरपूर पानी की किल्लत झेल रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों की पानी की समस्या दूर करने के लिए प्राधिकरण चार भूमिगत जलाशय (यूजीआर) बना रहा है। इससे सेक्टर और सोसाइटी में भूजल के साथ गंगाजल मिलाकर आपूर्ति पानी की होगी। ये जलाशय टेक जोन फोर, सेक्टर दो, सेक्टर तीन और ईटा टू में बन रहे हैं। इन जलाशयों के बनने से सेक्टरों व सोसाइटियों में भूजल और गंगाजल मिश्रित पानी की भरपूर आपूर्ति हो सकेगी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लोगो को पानी जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कारने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कर रहा है. प्राधिकरण के जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से तीन नए जलाशयों का निर्माण कराया जा रहा है। ये जलाशय इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे। ये जलाशय टेक जोन- फोर, सेक्टर दो व तीन में बन रहे हैं। सेक्टर टेक जोन – 4 के जलाशय की क्षमता 10 हजार केएलडी है। सेक्टर-2 में 6 हजार केएलडी और सेक्टर-3 में 3 हजार केएलडी क्षमता के यूजीआर बनाए जा रहे हैं।  इनके बन जाने के बाद गंगाजल और भूजल मिश्रित पानी की आपूर्ति हो सकेगी।

टेक जोन फोर के यूजीआर के बनने से आसपास की 19 सोसाइटियों और संस्थानों में जलापूर्ति हो सकेगी, जिनमें हिमालया प्राइड, चेरी काउंटी, फ्यूजन होम्स, ग्रीन आर्क, जेएम फ्लोरेंस, स्प्रिंग मीडोज, समृद्धि,  मेफेयर, ला रेजिडेंशिया, हवेलिया, एनएक्स वन, गौर सौंदर्यम, निराला एस्टेट, ऐस एस्पायर, लेजर पार्क, रॉयल नेस्ट, गैलेक्सी वेगा,  पंचतत्व और आम्रपाली लेजर पार्क आदि शामिल हैं। इसी तरह सेक्टर 2 के यूजीआर से सेक्टर-2 के ही ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई और एफ तथा इरोज संपूर्णनम और निराला आदि सोसाइटियों को पानी आपूर्ति होगी। सेक्टर-3 के यूजीआर से जनता फ्लैट और सेक्टर-3 के ए, बी, सी और डी ब्लॉक में जलापूर्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त एक अन्य यूजीआर सेक्टर ईटा टू में 1500 केएलडी क्षमता का बनाया जा रहा है। इस साल के अंत तक यह यूजीआर भी बन जाएगा, जिससे आसपास के रिहायशी एरिया जलापूर्ति और बेहतर हो सकेगी।

Related posts

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा घायल। 

Ajit Sinha

100000 रूपए का इनामी व कुख्यात बदमाश कपिल मुठभेड़ में हुआ ढेर ,तीन प्रदेशों में 45 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Ajit Sinha

बीमार व्यक्ति को तेज गति से लेकर जा रही एंबुलेंस फ्लाई ओवर के पास बीच सड़क पर पलटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x