Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सेवादार 16000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा आज मंगलवार को आरोपित आकाश, हेल्पर/सेवादार; (HKRNL),कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, एनआईटी, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 16,000/-रूपए (सोलह हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, एनआईटी, फरीदाबाद से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है । शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका बेटा रिशिव अपने नाम से मेडिकल स्टोर चलाना चाहता है। इसके लिए इसके द्वारा दिनाँक 12 जुलाई 2025 को अमित कैफे एनआईटी. फरीदाबाद से ड्रग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई किया था।

कुछ दिन बाद तक कोई कार्रवाई  नहीं होने पर वह दोबारा दिनांक 17 जुलाई 2025 को उपरोक्त कैफे पर काम करने वाले कर्ण से जाकर मिला तो उसने कहा कि ऐसे काम नहीं होता, मैं आपकी फाईल ड्रग ऑफिस में पहुॅचा दूंगा, आप वहां जाकर आकाश से मिल लेना। इसके बाद उसकी बात आकाश से हुई, जिसने दिनांक 21.07.2025 को ड्रग कार्यालय में आने के लिए बोला। वह कल दिनांक 21 जुलाई 2025 को अपने छोटे लड़के नीरज के साथ ड्रग ऑफिस एन.आई.टी. फरीदाबाद गया। जहां पर उसे आकाश नहीं मिला। तब उनकी ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण राठी से मुलाकात हुई। प्रवीण राठी ने उनका डाटा ऑनलाइन चैक करने उपरान्त उससे कहा कि आप अपनी दुकान पर पहुँचो, मेरा बंदा आधे घंटे में आपके पास पहुँच जायेगा। इसके बाद आरोपित  आकाश ने उनकी दुकान का सर्वे किया और सर्वे के दौरान उसने साहब के नाम के साढ़े पंद्रह हजार रूपये व अपने मिलाकर कुल 16,000/-रूपये रिश्वत की मांग की।

उपरोक्त शिकायत पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित आकाश, हेल्पर/सेवादार (HKRNL),कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, एनआईटी, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 16,000/-रूपये (सोलह हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, एन.आई.टी, फरीदाबाद से रंगे हाथों गिरफतार किया गया है तथा आरोपित की निशान देही पर कुल 39,000/-रूपये संदिग्ध राशी भी मौका से बरामद हुई है। आरोपित के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 21 दिनांक 22.7.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया है। मुकदमा  में संदिग्ध राशि कुल 39,000/-रुपये. व अन्य आरोपित  की भूमिका बारे तफ्तीश जारी है।

Related posts

500 से ज्यादा लग्जरी वाहन चुराने वाले अली जैदी गिरोह के बदमाश आरिफ हुसैन चोरी की इनोवा कार के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में तीनों मासूम बेटियों के सामने मां को उतारा मौत के घाट, फरार

Ajit Sinha

फरीदाबाद में अगले एक वर्ष में ढाई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगा एफएमडीए: सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x