Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रो. असीम कुमार घोष ने ली हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू ने प्रो. असीम कुमार घोष को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी राजनेता हैं, जो लगभग चार दशकों तक कोलकाता के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अकादमिक शोध और राजनीतिक विमर्श में सक्रिय योगदान सहित यूजीसी और आईसीएसएसआर परियोजनाओं पर भी काम किया है और उनके कई लेख प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अलावा, राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सहित राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रीमती श्रुति चौधरी, राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, विधायकगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शपथ ग्रहण समारोह में आए महानुभावों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी बधाई स्वीकार की। इस दौरान हरियाणा आर्म्ड पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Related posts

फरीदाबाद :सरकार में नीचे से लेकर ऊपर तक सब के सब अधिकारी भ्रष्ट हैं, तहसील में फर्जीवाड़ा का खुलासा किया था.कोई कार्रवाई नहीं।

Ajit Sinha

डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश 20000 और सब इंस्पेक्टर 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में महिला के साथ चलती वैन में किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला की पिटाई, चलती गाड़ी से फेंका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x