Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सिविल डिफेंस गुरुग्राम को मिला नया नेतृत्व — सृष्टि बनीं उप नियंत्रक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम सिविल डिफेंस को नया नेतृत्व मिल गया है। सृष्टि ने उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) का कार्यभार संभालते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दृष्टि देने का संकल्प लिया है। इस पद पर अब तक उपमंडल अधिकारी परमजीत जिम्मेदारी निभा रहे थे, जिनके कार्यकाल में ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों के सफल संचालन से सिविल डिफेंस को मजबूती मिली।कार्यभार ग्रहण करने के बाद सृष्टि ने कहा कि सिविल डिफेंस केवल आपदा प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सुरक्षा, सेवा और सहयोग की संस्कृति को मजबूत करने वाला संस्थान है। गुरुग्राम जैसे स्मार्ट व औद्योगिक शहर में इसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताएँ सामुदायिक आपदा जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने, स्कूल एवं कॉलेजों में सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, और महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्यशालाएँ संचालित करने पर केंद्रित होंगी। इसके साथ ही, वे डिजिटल सूचना प्रणाली को सशक्त बनाने और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से त्वरित व प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों पर विशेष ध्यान देंगे।सृष्टि इससे पहले भी सिविल डिफेंस गुरुग्राम में उप नियंत्रक के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। उनके अनुभव से आपदा प्रतिक्रिया तंत्र, स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण और विभागीय समन्वय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।स्वयंसेवकों, वार्डनों और अधिकारियों ने सृष्टि का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक प्रभावी, गतिशील और जन-केंद्रित बनेगा।

Related posts

गुरुग्राम में पटवारी ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुरुग्राम: जिला में किसानों से 17 हजार 877 टन खरीदा जा चुका है बाजरा, खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी-डीसी

Ajit Sinha

आईएमए गुड़गांव ने स्टेट स्पोर्ट्स मीट में किया शानदार प्रदर्शन,जीते 12 मेडल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x