Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र में वार्षिक सेवा दर्शन कार्यक्रम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेवा भारती द्वारा फरीदाबाद महानगर पूर्व में संचालित सेवा केंद्र में सेवा दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फरीदाबाद के पत्रकारों ने केंद्र का भ्रमण कर प्रकल्प की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। जिसमें बाल संस्कार केंद्र के 40 से अधिक बालक-बालिकाएं शामिल रहे। जिन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक गीत, एकल गीत, मंत्रोच्चारण की मनोहर प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

सेक्टर-32 के राजीव नगर की गली नंबर तीन स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र एवं राजमाता अहिल्याबाई होलकर समर्थ किशोरी केंद्र में वार्षिक सेवा दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र संचालक नवनीत छाबड़ा और राम मिलन ने बताया कि इस केंद्र को एक वर्ष हो गया है। जिसमें स्लम बस्ती के 6 से 12 वर्ष के बालक-बालिकाओं को दोपहर उपरांत 4 बजे से 6.30 बजे शाम की समय अवधि में संस्कार से लेकर स्कूल होम वर्क, योग, खेल देशभक्ति गीत, मंत्रोचारण जैसी गतिविधियां होती हैं। इसके अलावा समय समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। केंद्र शिक्षिका पूजा ने बताया कि बालक-बालिकाओं को फास्ट फूड से दूर रहने और घरेलु पोष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। छोटे बच्चों के स्कूल होम वर्क और बड़े बच्चों के विषय संबंधित डॉउट विषय अध्यापको के माध्यम से दूर किए जाते हैं।  

सेवाभारती एवं प्रचार विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता पंकज एवं दीक्षांत ने बताया कि सेवा भारती द्वारा बस्ती और नगर में सेवा केंद्र के माध्यम से कई तरह के प्रकल्प चलाए जाते हैं। जिसमें बालक-बालिकाओं में देशभक्ति के भाव जागृत करने और उन्हें स्वाभिमानी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संस्कार से लेकर स्कूल होम वर्क, योग, खेल, मंत्रोचारण करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त सिलाई-कढ़ाई, केश सज्जा एवं रूप सज्जा जैसे प्रशिक्षण से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता है। सेवा केंद्र पर वर्ष भर चलने वाली सभी सेवा प्रकल्पों को मीडिया बंधुओं को आमंत्रित कर अवलोकन कराया जाता है। ताकि सेवा केन्द्र की वास्तविक तस्वीर समाज में प्रचारित एवं प्रसारित हो और दूसरों को इससे प्रेरणा मिले।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने दो  निर्माणकर्ताओं को निर्माण कार्य चालू रखने पर एक -एक लाख का लगाया जुर्माना। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 2021 तक लोगों को करना होगा इंतजार,केंद्र से मिली मेट्रो मंजूरी, 5900 करोड़ से बनेगी।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच,सेक्टर -65 ने 23 लाख के चोरी के जूते सहित ट्रक चालक को महाराष्ट से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x