Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

भाजपा जिला पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार, जल्द होगी जारी : मोहन लाल बड़ौली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भाजपा जिला कार्यकारिणी, संगठन के सशक्तिकरण, गुरू पूर्णिमा पर्व को बूथ स्तर तक मनाने को लेकर भाजपा की मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहे। आज की इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों नामों की सूची तैयार की गई। संगठन द्वारा चलाए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और सभी 27 संगठनात्मक जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों से विचार विमर्श के बाद जिला पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

बड़ौली ने कहा कि गुरू पूर्णिमा को भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई गुरू पूर्णिमा के दिन भारतीय जनता पार्टी धार्मिक, सामाजिक, खेल व शिक्षा जगत से जुड़े गुरूओं का सम्मान करेगी। बड़ौली ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पुण्य पर्व पर साधु संतों के आशीर्वाद एवं सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का यह संगठनात्मक कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इस दिन पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरूओं का सम्मान करेंगे और आशीष लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे 10 जुलाई को बूथ पर कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरुजनों का सम्मान करें।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमें अभी और तेज गति से काम करना है।बड़ौली ने कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को हमें जनता तक पहुंचाना है और लोगों के दिलों को भी जीतना है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके और बिना रूके हरियाणा के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार हर रोज जनहित को ध्यान में रखकर हर वर्ग को लाभान्वित करने वाली योजनाएं बना रही है और इन योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों को मिल रहा है। 

Related posts

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के सभी बिजली संगठनों की हड़ताल के समर्थन में हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन का प्रदर्शन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ : उद्योग मंत्री विपुल गोयल के प्रोजेक्ट “पंछी” की शुरूआत करेंगी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: ‘आर्थिक तबाही व वित्तीय आपातकाल’ में धकेल रहे हैं देश – धड़ाम गिरी GDP है इसका सबूत- सुरजेवाला -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x