Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन, ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का भी विमोचन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। संगठन और अधिक मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और गुरु पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संगठन से जुड़े अहम बिंदुओं के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने भी कांग्रेस शासनकाल में आपातकाल की यातनाओं पर आधारित ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का विमोचन किया।

चंडीगढ़ आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठन के हित मे कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत कहा और जनता की समस्याओं का निदान करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी देशवासियों, विशेषकर युवाओं से ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक को पढ़ने का आग्रह किया। वहीं प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया और नायब सरकार की प्रशंसा की।भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकसित हरियाणा के संकल्प के रूप में अग्रसर है। डा. पूनिया ने कहा कि ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक को जरूर पढ़ना चाहिए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार नॉन स्टॉप विकास के कार्य करा रही है। हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश के हर वर्ग के चहुंमुखी विकास को कटिबद्ध है। ‘द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक पर श्री बड़ौली ने कहा कि संघर्ष की तपिश में ही नेतृत्व आकार लेता है। ‘आपातकाल’ के विरुद्ध संघर्ष ने मोदी जी जैसे अद्वितीय नेतृत्व को गढ़ने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री मोदी में लोकतंत्र को सशक्त बनाने का जो अदम्य संकल्प है, उसकी नींव आपातकाल के उसी संघर्ष में रखी गई थी। मोहन लाल बड़ौली ने ‘आपातकाल’ के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लूक्राफ्ट द्वारा उस अराजक कालखंड में मोदी जी के संघर्ष को उजागर करती पुस्तक के प्रकाशन के लिए ब्लूक्राफ्ट की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक के रूप में मोदी जी ने उस अन्यायकाल के विरुद्ध युवाओं को संगठित कर जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। यह पुस्तक सभी लोगों को पढ़नी चाहिए।

Related posts

एनआईटी कुरुक्षेत्र शोध व नवाचार का मज़बूत स्तंभ बनकर नई ऊँचाइयाँ छूएगा – राज्यपाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग;स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीईओ डॉ रवि विमल 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

नए साल में गठबंधन सरकार के दोनों दल कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के अनेको एजेंडों को लेकर मैदान में उतरेंगे: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x