Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति द्वारा अगवा की गई महिला को मथुरा से किया बरामद, सह आरोपी गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गत 27 जून को पति द्वारा अपहृत की गई महिला, उत्तर प्रदेश  को मथुरा से बरामद कर, एक सह आरोपित को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शैलेश कुमार निवासी  सुभाष कॉलोनी ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 27 जून को बाटा मेट्रो स्टेशन के पास से लखन निवासी भुलवाना पलवल हथियार के बल पर जबरदस्ती उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है। जिस पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला और आरोपित आपस पति-पत्नी है, जिनका आपस में विवाद चल रहा है, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और कोर्ट में भी तलाक का मामला चल रहा है। मामले की गंभीरता के मध्यनजर अपराध शाखा की टीम को भी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 29 जून को अगवा की गई महिला को मथुरा से बरामद किया है तथा सह आरोपित सुमित निवासी  होटल को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित  अभी फरार है। 

Related posts

फरीदाबाद :भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने हरियाली अमावश्या पर वृक्षारोपण कर दिया प्रदुषण मुक्त वातावरण का सन्देश।

Ajit Sinha

दबंगों के हौसले बुलंद: दबंग ने आज एक प्रोफेसर के साथ जमकर की मारपीट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने फार्म हाउस में मारा छापा, जुआ खेल रहे 20 आरोपित 4 लाख 20 हजार के साथ पकड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x