Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन : शहरी स्थानीय निकाय के महानिदेशक पंकज ने की तैयारियों की समीक्षा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम में आगामी 3-4 जुलाई को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर जिला में तैयारियां लगातार जारी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा के महानिदेशक पंकज ने रविवार को आयोजन स्थल का दौरा किया और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

महानिदेशक पंकज ने कहा कि इस आयोजन का अपना राष्ट्रीय महत्व है और कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथि अच्छा अनुभव लेकर लौटे, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम, गुरुग्राम व मानेसर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर डेलिगेट्स इस कार्यक्रम से अपना जुड़ाव समझे और गुरुग्राम शहर के स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को भी इस आयोजन में शामिल किया जाए। लोकसभा सचिवालय और हरियाणा विधानसभा से मिले निर्देशों के अनुसार नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन तथा गुरुग्राम शहर के रेलवे स्टेशन पर डेलिगेट्स का हरियाणवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाए।डीसी अजय कुमार ने सम्मेलन के आयोजन स्थल अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र (आईसीएटी), मानेसर पर जारी तैयारियों से महानिदेशक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस सक्वमेलन का शुभारंभ 3 जुलाई को होगा, पहले दिन उद्घाटन सत्र के साथ-साथ शाम को कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं चार जुलाई को समापन सत्र को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही है। शहर की प्रमुख सडक़ों पर अतिथियों के स्वागत व हरियाणा सरकार की उपलद्ब्रिधयों को लेकर विशेष ब्रांडिंग का कार्य भी किया जाएगा। वहीं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से आयोजन स्थल पर हरियाणा की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।  इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के आयुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी मुख्यालय डा. अर्पित जैन, एडीसी एवं आयोजन के नोडल अधिकारी वत्सल वशिष्ठ , सीटीएम रविंद्र कुमार, नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव, नगर निगम मानेसर के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, हरेरा की सचिव अनु श्योकंद, एएलसी कुशल कटारिया, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिञ्चत निदेशक आरएस सांगवान सहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बसई चौक, गुरुग्राम में आज अचानक लगी भीषण आग में 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई, पाया काबू-वीडियो देखें

Ajit Sinha

नागरिक अस्पताल में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जल्द ही इसका सौन्दर्यीकरण करवाया जाएगा।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट 17 -31 के संयुक्त टीम ने पी.सी.जेवलर्स के शोरूम से करोड़ों के जेवरात चोरी के 3 चोरों को पकड़ा ,गहने बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x