Athrav – Online News Portal
जरा हटके फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति द्वारा “विश्व शांति यज्ञ” आयोजित की गई, इस से दुनिया भर में शांति बनी रहेगी -वीडियो देखें, सुने।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: विश्व शांति यज्ञ ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति के द्वारा आज सुबह रविवार को आयोजित की गई, जिसमें वार्ड नंबर – 21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने शिरकत की। संस्था के प्रधान संजीव ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ सालों से विश्व भर में अशांति है जैसे की रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध, और भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध और बहुत ज्यादा तनाव का होना,और ताजा मामला बीते दिनों गुजरात के अहमदाबाद में इंडियन एयर लाइन्स के विमान का क्रेश होना, जिसमें 242 यात्रियों में से 241 यात्रियों और कई युवा डॉक्टर मारे गए थे।

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के रुदप्रयाग में हेलीकाप्टर का दुर्घटनग्रस्त,भक्तों का मारा जाना, यह बातें यही नहीं थमती है, रोजाना देश भर के कोने -कोने कोई न कोई बड़े हादसे की खबर आती रहती है, इस लिए उन के मन में ऐसा ख्याल आया की क्यों न विश्व शांति के लिए ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति की तरफ से एक यज्ञ किया जाए, इस मामले में अपने पदाधिकारियों के साथ एक मीटिंग आयोजित की, जिसमें सहमति बनी, और आज रविवार को ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में विश्व शांति यज्ञ आयोजित की गई, उन्हें पूरी उम्मीद हैं कि इस यज्ञ का प्रभाव से विश्व में शांति अवश्य बहाल होगी। वही, पुजारी आजाद राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि इस विश्व शांति यज्ञ का प्रभाव अवश्य पड़ेगा , दुनिया भर में चल रही युद्ध खत्म होगी।

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा महिला पार्षद ने ग्रीन फिल्ड कालोनी में 12 लाख की लागत से सड़क निर्माण का नारियल फोड़ कर किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होटल राजमहल में पुलिस का छापा, शराब परोसने पर होटल के संचालक व सेवन करने पर 22 लोगों को पुलिस ने पकड़ा।

Ajit Sinha

5 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में पकड़े गए डॉ. रवि विमल के फ्लैट से मिले एक करोड़ 2 लाख रूपए-जांच जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x