Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन-पूरा वीडियो देखें, सुने।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम  मोदी उपस्थित लोगों  को संबोधित किया। जिन्हें आप इस खबर में प्रकाशित लाइव वीडियो में देख और सुन सकते सरकार द्वारा भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम एक साल तक चलने वाले राष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। इसका उद्देश्य जैन धर्म के महान आध्यात्मिक गुरू और समाज सुधारक आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती का सम्मान करना है।

साल भर चलने वाले इस समारोह में देश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक पहल की जाएंगी। समारोह का उद्देश्य आचार्य विद्यानंद जी महाराज के जीवन और परम्परा का जश्न मनाने के साथ-साथ उनके संदेश का प्रसार करना है।आचार्य विद्यानंद जी महाराज ने जैन दर्शन और नैतिकता विषय पर 50 से अधिक पुस्तकों की रचना की है। उन्होंने विशेष रूप से प्राकृत, जैन दर्शन और शास्त्रीय भाषाओं में शिक्षा के लिए काम किया और देश भर में प्राचीन जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

बाघ के पास आकर शख्स ने मारने के लिए उठाया हाथ तो खूंखार जानवर ने किया ऐसा,देखें वीडियो

Ajit Sinha

देश में पहली बार 450 कलाकारों को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुति की योजना दिल्ली में शुरू हुई : उप मुख्यमंत्री  

Ajit Sinha

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x