Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन : हरियाणवी परंपरा से होगा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर मेहमानों का स्वागत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम में आगामी 3-4 जुलाई को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर जिला में तैयारियां लगातार जारी है। इस सम्मेलन में भागीदारी करने वाले डेलिगेट्स के स्वागत, ठहरने की व्यवस्था, खान-पान, आतिथ्य सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहर की ब्रांडिंग, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा आदि के लिए विभागवार जिम्मेवारी तय हो चुकी है। डीसी अजय कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में विभागवार जारी कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। नगर निगम, गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया व नगर निगम, मानेसर के आयुक्त आयुष सिन्हा भी बैठक में उपस्थित रहे।  

इससे पहले, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का अपना राष्ट्रीय महत्व है और कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथि अच्छा अनुभव लेकर लौटे, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम, गुरुग्राम व मानेसर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर डेलिगेट्स इस कार्यक्रम से अपना जुड़ाव समझे और गुरुग्राम शहर के स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को भी इस आयोजन में शामिल किया जाए। वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत, डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा सचिवालय और हरियाणा विधानसभा से मिले निर्देशों के अनुसार नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन तथा गुरुग्राम शहर के रेलवे स्टेशन पर डेलिगेट्स के स्वागत के लिए हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे। इन हेल्प डेस्क पर सभी अतिथियों का हरियाणवी परंपरा के अनुसार स्वागत करते हुए उन्हें उनके ठहरने के स्थान पर भिजवाया जाए। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर विभागवार कार्यों के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। सभी अधिकारी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दे। डीसी ने सम्मेलन के आयोजन स्थल अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र (आईसीएटी), मानेसर पर जारी तैयारियों पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस सम्मेलन का शुभारंभ 3 जुलाई को होगा, पहले दिन उद्घाटन सत्र के साथ-साथ शाम को कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं चार जुलाई को समापन सत्र को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही है। शहर की प्रमुख सडक़ों पर अतिथियों के स्वागत व हरियाणा सरकार की उपलद्ब्रिधयों को लेकर विशेष ब्रांडिंग का कार्य भी किया जाएगा।   इस अवसर पर मानेसर के डीसीपी दीपक, एडीसी एवं आयोजन के नोडल अधिकारी वत्सल वशिष्ठ, एसीयूटी अदिति सिंघानिया, नगर निगम, मानेसर के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, सोहना के एसडीएम अखिलेश, सीटीएम रविंद्र कुमार, हरेरा की सचिव अनु श्योकंद, डीआरसीएस लोकेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 15 में से 11 मामलों का हुआ समाधान।

Ajit Sinha

सरकारी जमीन, जोहड़ों को दो महीने के भीतर कब्जा मुक्त करें- राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha

नए साल -2022 में एक -एक बच्चों को वैक्सीन लगवा कर ही दम लेंगे: आईएपी के सेक्रेटरी और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x