Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

नशे पर पंचकूला पुलिस का कड़ा प्रहार, 1.53 करोड़ की ड्रग्स को किया भट्टी के हवाले

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए पंचकूला पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज व पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता की निगरानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जब्त किए गए लगभग 1.53 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों को विधिसम्मत ढंग से सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया। यह नष्टीकरण कार्य जिला पंचकूला के बागवाला क्षेत्र स्थित हाइजीन फैक्ट्री की अत्याधुनिक भट्टी में सम्पन्न हुआ, जहां पूरी पारदर्शिता एवं एनडीपीएस एक्ट की मान्य प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मादक पदार्थों को जला दिया गया।

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज की अध्यक्षता में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की ओर से मादक पदार्थों को नष्ट किया गया जिनके बारे में संबंधित न्यायालयों द्वारा विधिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि नष्ट किए जा रहे सभी पदार्थों की प्रक्रिया पूरी तरह से न्याय संगत, सुरक्षित और निगरानी में हो, जिससे न केवल कानून का पालन हो, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाए। इस कार्रवाई के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता, एसीपी विक्रम नेहरा, रायपुर रानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं जिन्होंने समस्त कार्यवाही की निगरानी की।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में कुल 10 किलो 288 ग्राम गांजा, 42 किलो 195 ग्राम चूरापोस्त, 870 ग्राम अफीम, 1 किलो 171 ग्राम चरस, 178 ग्राम हेरोइन तथा 4240 नशीली गोलियां एवं कैप्सूल शामिल थे, जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत 1,53,29,570 रुपये आंकी गई है। ये सभी पदार्थ पुलिस द्वारा समय-समय पर दर्ज 48 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे।इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बागवाला क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संवाद किया और उनसे क्षेत्र में नशा संबंधी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशा तस्करों या मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी व्यक्ति या परिवार में कोई सदस्य नशे की गिरफ्त में है तो उसे उपचार, पुनर्वास और काउंसलिंग की पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने इस पूरे अभियान को नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की दिशा में एक प्रभावशाली कदम बताया। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ आगे भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि नशा समाज को खोखला कर रहा है, और इसे खत्म करने के लिए प्रशासन, समाज और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।

Related posts

फरीदाबाद:प्रेमी संग मिलकर सो रहे अपने पति को जिंदा जला कर मारने,फिर उसे आत्महत्या बताने वाली महिला अरेस्ट

Ajit Sinha

छोटे बच्चे को खंभे से बांधकर मारपीट करने पर, पुलिस ने 2 आरोपितों को पकड़ा

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का आईसीजेएस-फोरेंसिक प्रदर्शन देशभर में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, डीजीपी ने टीम को दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x