Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज मुख्य सिपाही नरेंद्र को आनंद गार्डन पुलिस चौकी से 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एंट्री करप्शन ब्यूरो ,गुरुग्राम की टीम ने रविवार को एक मुख्य सिपाही को आनंद गार्डन पुलिस चौकी , गुरुग्राम से 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित मुख्य सिपाही का नाम नरेंद्र है।  इस सम्बन्ध में आरोपित मुख्य प्रधान सिपाही नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा संख्या 20 दिनांक 22 जून 2025 धारा 7 पी.सी., एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किया गया।शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके विरूद्ध किसी व्यक्ति द्वारा लडाई-झगडे की शिकायत आनन्द गार्डन पुलिस चौकी थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम में दी है।

इस शिकायत का विश्लेषण मुख्य सिपाही नरेन्द्र उपरोक्त द्वारा किया जा रहा है। मुख्य सिपाही नरेन्द्र द्वारा उससे कहा गया कि यदि उसके द्वारा उसके पास विश्लेषण के लिए लंबित शिकायत पर समझौता करना है तो इसकी एवज में उसके द्वारा उससे 10,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग की गई। उसके द्वारा यह भी कहा गया कि यदि उसने समझौता नहीं किया तो वह उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर देगा। आरोपित द्वारा पहले भी उससे 4,000/-रुपए  नकद रिश्वत राशि प्राप्त की गई है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी, गुरुग्राम द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपित  मुख्य सिपाही नरेन्द्र उपरोक्त को शिकायतकर्ता से प्राप्त की गई रिश्वत राशि 10,000/-रुपए  सहित रंगे हाथों गिरफतार किया गया है तथा उसके द्वारा पहले शिकायतकर्ता से ली गई 4,000/-रुपए . की रिकवरी भी मौका से की गई है।  

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी की 2050 किलो ग्राम नकली नमक बरामद की।

Ajit Sinha

पब्लिक हेल्थ का डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य अभियानों को गति देने के लिए डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x