Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

युवा कांग्रेस का रोजगार मेला सिर्फ़ एक इवेंट नहीं, ये राहुल गांधी के विज़न पर यक़ीन रखने वालों की मुहिम है: उदय भानु चिब।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:भारतीय युवा कांग्रेस ने आज लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मेगा रोजगार मेला 2025 का आयोजन किया ताल कटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में। इस दौरान हजारों की संख्या में दिल्ली के युवाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।युवा कांग्रेस का रोजगार मेला आज तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया, इस रोजगार मेले में प्राइवेट कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू लिए, प्राइवेट कंपनियां जैसे टाटा अलायन्स, फ्लिपकार्ट, जिप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिटाची, अर्बन क्लैप, जैसी 161 कंपनिया इस रोजगार मेले में शामिल हुई। इस दौरान रोजगार मेले में लगभग 8500 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, लगभग 7500 युवाओं के इंटरव्यू हुए, और 3500 युवाओं को हाथों हाथ जॉब लेटर मिले। इसके साथ ही साथ कई युवाओं को कंपनियों के HR द्वारा दूसरे राउंड के लिए भी आमंत्रित किया गया है।

इस दौरान कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण भी शामिल हुए, कार्यक्रम में एआईसीसी संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, एआईसीसी प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव , लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा , राजस्थान विधानसभा के नेता विपक्ष टीकाराम जूली, सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता रागिनी नायक, किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया , एआईसीसी प्रभारी कन्हैया कुमार, एआईसीसी सचिव नवीन शर्मा , नीरज कुंदन , शामिल हुए। इस अवसर पर एआईसीसी संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि आज युवाओं के लिए सबसी बड़ी समस्या बेरोजगारी है, भाजपा ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था पर जमीन पर कुछ भी नहीं है। देश के युवाओं को आज रोजगार चाहिए, और श्री राहुल गांधी जी ही एक मात्र नेता है जो निरंतर इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं, संसद से लेके सड़क तक।इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा ने हमें बेरोजगारी दी, हमने इसके जवाब में रोजगार का मेला खड़ा कर दिया, युवा कांग्रेस का रोजगार मेला सिर्फ़ एक इवेंट नहीं, ये राहुल गांधी के विज़न पर यक़ीन रखने वालों की मुहिम है। नेता विपक्ष राहुल गांधी जो लगातार बेरोजगारी का मुद्दा उठाते आए हैं; उनके जन्मदिन पर हमें ये अवसर मिला कि हम इस समस्या का हल बन सके, जिन युवाओं को नौकरी मिल रही है, वो सिर्फ़ उनकी जीत नहीं है, वो हमारे लिए भी प्रेरणा है। रोजगार मेले में शामिल हुए युवाओं का कहना है कि “आज जो काम सरकार को करना चाहिए था, वो राहुल गांधी कर रहे हैं।” आज हज़ारों युवा कह रहे हैं कि उन्हें भरोसा है कि राहुल गांधी उनके लिए काम करेंगे।इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि “ये जो रोजगार मेला आज भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मिलकर आयोजित किया है, ये कोई साधारण आयोजन नहीं है, ये युवाओं को नौकरी दिलाने की एक ठोस कोशिश है! सरकार तो हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा करके अब चुप बैठ गई है। ना अब बात होती है, ना जवाब मिलता है। इसलिए अब विपक्ष ने जिम्मेदारी ली है कि अगर सरकार पीछे हटेगी, तो हम आगे बढ़कर युवाओं को उनका हक दिलाएंगे!”

Related posts

सीएम अरविंद ने एनडीएमसी के 4500 कर्मचारियों को नियमित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Ajit Sinha

पंजाब की किसान महा चौपाल में खरगे-राहुल ने मोदी सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को जमकर घेरा।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x