Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल गांधी के जन्मदिन पर विशाल “महारोजगार मेला” आयोजित कर युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद करेगी युवा कांग्रेस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:भारतीय युवा कांग्रेस ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विशाल “महा रोजगार मेला” आयोजित करने की घोषणा की है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक याज्ञवल्क्य श्रीकांत जिचकार, दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा और दिल्ली युवा कांग्रेस की प्रभारी खुशबू शर्मा ने इस रोजगार मेले का पोस्टर भी जारी किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा किया गया था, लेकिन खुद सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि देश में पिछले 40-50 सालों में बेरोजगारी अब सबसे अधिक है। बेरोजगारी के मुद्दे को सबसे अधिक प्रमुखता से राहुल गांधी ने सड़क से लेकर संसद तक लगातार उठाया है और वे भारत के बेरोजगार युवाओं की मुखर आवाज बने हैं।

उदय भानु चिब ने बताया कि 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस ने रोजगार मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस की क्षमता के अनुसार 100 से ज्यादा कंपनियों को बुलाया गया है, जो युवाओं का साक्षात्कार लेकर नौकरियां देंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्षों से बेरोजगार दिल्ली के हजारों युवा इस रोजगार मेले से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए 20 हजार से अधिक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण हो चुके हैं।चिब ने बताया कि 19 जून को अन्य राज्यों में भी रोजगार मेले के साथ-साथ रक्तदान शिविर और जातिगत जनगणना पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने लगातार जातिगत जनगणना की मांग उठाई, जिसके कारण भाजपा सरकार को इसकी घोषणा करनी पड़ी। अक्षय लाकड़ा ने बताया कि इस रोजगार मेले के लिए व्यापक स्तर पर आउटरीच प्रोग्राम चलाए गए हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर वार्ड, ब्लॉक, जिला और विधानसभा क्षेत्र तक जाकर पंजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया को समझाया गया था। याज्ञवल्क्य जिचकार ने बताया कि 100 से अधिक कंपनियों ने इस मेले में भाग लेने की इच्छा जताई है, जिनमें विनिर्माण, खुदरा, बैंकिंग, आईटी और फार्मा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का साक्षात्कार रोजगार मेले में ही लिया जाएगा और योग्य उम्मीदवारों को उसी दिन ऑफर लेटर दिए जाएंगे।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज 20 पिस्तौल 50 जिंदा कारतूस सहित दो शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

भारत चांद का वर्ल्ड चैंपियन, उत्सव मनाएं, नुक्ताचीनी से बचें: डॉ बीरबल झा

Ajit Sinha

अखाड़े में दाव पेंच सीखने की उम्र 53 की नहीं,बचपन की होती है- धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x