Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

वन विभाग की टीम ने सूरजकुंड रोड पर अवैध बैकेट हॉल एंव फार्म हाउस पर चलाए बुलडोजर, पूर्व मंत्री एवं विधायक को भी नहीं बख्सा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वन विभाग एंव नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज बड़खल -सूरजकुंड रोड पर अवैध रूप से बने फार्म हाउस एंव बैकेट हॉल जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज सोमवार लगभग आठ फार्म हाउस एंव बैकेट हॉल को तोडा गया है। आज जो अवैध फार्म हाउस एंव बैकेट हॉल तोड़े गए है इसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री और एक कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस एंव बैकेट हॉल शामिल है। वन विभाग द्वारा लगातार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध फार्म हाउस एंव बैकेट हॉल पर तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही है। अभी तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबर के अनुसार वन विभाग एवं नगर निगम एनआईटी की संयुक्त टीम आज लगभग दो सौ से अधिक पुलिस कर्मी के साथ बड़खल -सूरजकुंड रोड पर पहुंची, इस दौरान टीम के साथ लगभग 8 से 10 अर्थमूवर मशीन थे , अलग -अलग दिशा में तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए चार टीमें गठित की गई थी और तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई आज भारी पुलिस के साए में हरियाणा के पूर्व मंत्री के फार्म हाउस , बैंकट हॉल, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस, राज बिलास बैंकेट हॉल, हिल टॉप सहित कई बैकेट हॉल एवं फार्म हाउस को मलबे में बदल दिया। अब तक वन विभाग की टीम ने काफी अवैध रूप से बने अवैध फार्म हाउस एंव बैंकेट हॉलों को मलबे में तब्दील कर चुकी है। आगे भी तोड़फोड़ का सिलसिला जारी रहेगा। एमसीएफ अधिकारी सतीश पराशर, रॉयल गार्डन, आईजी फार्म , राज विला , सीबीआर ढाबा , हिल टॉप, मंत्री , पूर्व मंत्री , विधायक के भी फार्म हाउस शामिल है।

Related posts

पहाड़ घोटाला: फर्जी GPA करवाने वालों पर FIR दर्ज करवाएंगे पाराशर, कहा कालेधन से कराई गई है फर्जी GPA

Ajit Sinha

मानव रचना में छात्र कल्याण की ओर से “विकसित भारत 2047” थीम पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ

Ajit Sinha

सूरजकुंड मेला के दौरान झूला दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x