Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कपडा व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने और घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एक कपड़ा व्यापारी से एक करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने व धमकाने के उद्देश्य से घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले में वांछित आरोपित को क्राइम ब्रांच -30 ने आज गुरुग्राम -पाली रोड से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को और गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम करण गढ़वाल उम्र 22 वर्ष और शाद कुरैशी , निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद है। पुलिस ने आरोपित करण गढ़वाल के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक खाली खोल बरामद किए है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक27 अप्रैल को थाना सारन में एक कपड़ा व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी का मामला दर्ज हुआ था,इस मामले में शिकायतकर्ता के घर पर गोलियां भी चलाई गई थी। इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर- 30 द्वारा आरोपितों की धरपकड़ की जा रही है। गत 15 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से मामले के आरोपित करण गढ़वाल बारे गुरुग्राम पाली रोड पर होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर अपराध शाखा की टीम गुड़गांव- पाली रोड नजदीक हनुमान मंदिर पहुंची, जहां आरोपित करण गढवाल खड़ा था, क्राइम ब्रांच की टीम को देखते ही वह भागने लगा और फिर पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपित करण के दाहिने पैर मे गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।उनका कहना है कि इस घटनाक्रम के संबंध में पुलिस की टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी अनखीर की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित कारण गढ़वाल निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपित करण ने अपने दोस्त कमल भडाना के कहने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर न्यू जनता कॉलोनी के एक कपड़े व्यापारी के घर पर गोलियां चलाई थी और वह घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ था। 15 जून को वह अपने घर डबुआ कॉलोनी में आया था और रात के समय गुड़गांव- पाली रोड पर हनुमान मंदिर के पास अपने साथी के इंतजार में खड़ा था, जहां पर पुलिस की टीम आ गई और वह वहां से भाग लिया। उसके पास देसी कट्टा था और उसने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आरोपित कारण से मौका पर एक देसी कट्टा, 1 कारतूस व 1 खोल बरामद हुए हैं। करण पर पूर्व में भी लडाई- झगडे व हत्या के प्रयास सहित कुल 5 मामले दर्ज है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपित को जेल में बंद करने के आदेश प्राप्त हुए हैं।

Related posts

हरियाणा: शीघ्र ही राज्य के सरकारी अस्पतालों में पोस्ट कोविड सेंटर ‘उमंग’ की शुरुआत की जाएगी- स्वास्थ्य मंत्री विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर सेल अपराध ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जो लड़कियों से आमजनों को फोन करवाता और लाखों ठग लेता था।  

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने पकड़ी 8.5 किलो अफीम, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x