Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सरपंच और पंच पद के विजयी उम्मीदवारों को दिए गए प्रमाणपत्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 2025 के मद्देनजर आज रविवार को जिला के तीन ग्राम पंचायतों— जसाना, लदियापुर और मादलपुर में शांतिप्रिय ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई। जसाना एवं लदियापुर में सरपंच पद के लिए, जबकि गांव मादलपुर में सरपंच एवं पंच पद के लिए मतदान कराया गया। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की गयी। मतदान प्रक्रिया में कुल 9954 मतदाताओं में से 5985 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए गए और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना प्रारंभ की गयी। कुल 11 मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) स्थापित किए गए हैं, जिसमें मतदाताओं ने लोकतांत्रिक अधिकार का उत्साहपूर्वक प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गांव मादलपुर में कुल 7 बूथों पर 6196 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 4364 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 70.43% रहा। इसी तरह गांव जसाना क्षेत्र के 02 बूथों पर कुल 1630 पंजीकृत मतदाताओं में से 1367 ने मतदान किया, जिससे यहां 83.87% की उच्चतम मतदान दर दर्ज की गई। वहीं गांव लदियापुर क्षेत्र में 02 बूथों पर 2128 मतदाता पंजीकृत थे, परंतु केवल 254 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे यहां सबसे कम 11.94% मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।
इनके सर सजा जीत का ताज
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जसाना गांव से सरपंच पद के लिए अंजलि ने जीत हासिल की। वही मादलपुर गांव से सरपंच पद के लिए अर्सलान खान और पंच पद के लिए सलमान ने जीत हासिल की। लदियापुर गांव से सरपंच पद के लिए मुशर्रफ ने जीत हासिल की।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: नवनियुक्त पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह ने आज अपना पदभार सम्भाल लिया है।

Ajit Sinha

CUET 2022 परिणाम: फरीदाबाद की छात्रा ख़ुशी शर्मा हरियाणा में अव्वल और भारत में बारह, 100 पर्सेंटाइल स्कोरर में से एक हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल के समर्थन में किया जनसभा को संबोधित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x