Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिनदहाड़े हुई मनी एक्सचेंजर के हत्यारे पुलिस मुठभेड़ में घायल, सनसनीखेज वारदात में दरोगा बेटा भी शामिल। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-12 के डब्ल्यू ब्लॉक स्थित किराये के मकान में लूट के बाद मनी एक्सचेंज की हत्या करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच सेक्टर- 54 के जंगल में हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश दोनों पैरो में गोली लगने से घायल हो गए, जिसमें आकाश नाम का बदमाश दरोगा का बेटा है. बदमाश दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बदमाशों के पास से लूटे हुए भारतीय करेंसी 4 लाख और फ़ॉरेंन करेंसी में कनाडाई करेंसी 9,900 व 30 दिरहम युनाईटिड अरब सैन्ट्रल बैंक भारतीय करेंसी में कुल कीमत लगभग 10 लाख 30 हजार रूपये हैं और वारदात में इस्तेमाल किए गये हथियार बरामद किए गए है.

पुलिस टीम के साथ हुए मुठभेड़ में घायल आकाश उपाध्याय और मुकुल शर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है और दोनों को पुलिस ने उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आकाश नोएडा में तैनात रह चुके स्व. सब इंस्पेक्टर देवदत्त उपाध्याय का बेटा है. जबकि मुकुल गाजियाबाद का रहने वाला है. डीसीपी नोएडा ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के क्रिमिनल है, इनकी मॉडस ऑपरेंडी ये थी, कि पहले ऐसे फॉरेन करेंसी एक्सचेन्ज करने वाले को खोजते है जो आसानी से भारतीय रूपयों के बदले फ़ॉरेंन करेंसी देने पर राजी हो जाते थे। फिर ये लोग ऐसे मकान को ढूँढते थे जहाँ टू लेट का बोर्ड लगा रहता था। वहाँ जाकर मकान मालिक से बात करके मकान किराये पर लेने की बात करके कुछ रुपये टोकन के रूप में मकान मालिक को दे देते थे. फिर उसी मकान को फॉरेन करेंसी एक्सचेंज करने वाले को अपना मकान बताते और उसको बुला लेते थे। फिर लूट लेते थे, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है.   डीसीपी ने बताया कि पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए अब तक करीब 260 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए , पुलिस की कुल पांच टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी.वारदात के बाद से बदमाशों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। जिससे जानकारी मिली की, बदमाश हत्या के इरादे से नहीं आए थे। बताया जा रहा है रकम लूटने का जब मनी एक्सचेंजर ने विरोध किया और दोनों पर भारी पड गया,  तब बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए उसे गोली मारी। प्लान के तहत बदमाशों ने भागने वाले रास्तों की पहले से रेकी कर रखी थी लेकिन भागते समय स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई थी। ऐसे में बदमाश वारदात के बाद पैदल ही भागे थे। इसके बाद बदमाश दिल्ली के अपने दोस्त आर्यन के फ्लैट पर रुके थे, पुलिस उसे भी गिरफ्तार किया है.  

Related posts

फरीदाबाद:लड़ाई-झगड़े में नुकीली वस्तु से घायल करने के मामले में दो आरोपित भाई पकड़े गए।

Ajit Sinha

मोमोज की दुकान पर दो छात्रों के गुटों भीडे, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

दिव्यांग प्रमाण पत्र को रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत लेते सिविल अस्पताल का चालक पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x