Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा प्रदेश के 844 शिक्षकों को किया गया पदोन्नत-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जाए। इसी कड़ी में 844 शिक्षकों को पदोन्नत किया है, जिनमें 4 प्रिंसिपल भी शामिल हैं। इसी तरह से जल्द ही बीईओ व डीईओ की प्रमोशन की जाएगी। शिक्षकों का तबादला भी शीघ्र ही कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि केमेस्ट्री के 35 और 18 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) को पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पदोन्नत किया गया है।संस्कृत व अंग्रेजी के 1-1 पीजीटी, हिंदी के 2 पीजीटी को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया गया है। इसी तरह से कॉमर्स के 4, अंग्रेजी के 207, जियोग्राफी के 1, इतिहास के 203, राजनीतिक शास्त्र के 137, समाजशास्त्र के 13, संस्कृत के 150, गृह विज्ञान के 37 और हिंदी के 35 टीजीटी को पदन्नोत करके पीजीटी बनाया गया है।  

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर सरकारी स्कूल के ढांचागत विकास को पूरा किया है और अन्य दिक्कतों का भी जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम बनाए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी चुनौतियों का निपटान कर सकेंगे। भारत के विकास में कौशल आधारित शिक्षा का भी योगदान रहेगा। इसी को ध्यान में रखकर भी पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अलग-अलग चरणों में सभी तरह के टीचरों का ट्रांसफर ड्राइव जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे।उन्होंने कहा कि हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोला जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को और बेहतर शिक्षा मिल सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का विजन है कि राजकीय स्कूलों में बच्चों के लिए ई-पुस्तकालय हों। इसी को ध्यान में रखकर सरकार 197 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों एवं 250 पीएम श्री विद्यालयों में ई-पुस्तकालय का निर्माण करवाएगी।

Related posts

नगर निगमों के मेयर, वरिष्ठ उप-महापौर व  उप-महापौर और नगर परिषदों अध्यक्षों को पेंशन देने की स्वीकृति सीएम ने दे दी. 

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज के सभी चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी- डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha

हरियाणाः 1.28 क्विंटल  डोडा पोस्त, 7.5 किलो अफीम सहित 3 अंतरराज्यीय नशा तस्कर अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x