Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

नाकों पर पुलिस कितनी चौकन्नी, हकीकत जानने हेतु डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने देर रात किया औचक निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: रविवार देर रात पंचकूला की नवनियुक्त पुलिस  उपायुक्त (डीसीपी) सृष्टि गुप्ता ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए अचानक औचक निरीक्षण किया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता रात करीब 11 बजे से तड़के 2 बजे तक सिविल ड्रेस में बिना किसी पूर्व सूचना के शहर के प्रमुख नाकों पर पहुंचीं और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और वाहन चैकिंग की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि पुलिसकर्मी कितनी सतर्कता से ड्यूटी कर रहे हैं उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे हमेशा सतर्क रहें और प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की गहनता से जांच करें। डीसीपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता के साथ व्यवहार में भी शालीनता और समझदारी होनी चाहिए।

पुलिस उपायुक्त सृष्टि ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों की रोकथाम के लिए विशेष रूप से लगाए गए नाकों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एल्कोसेंसर किट की कार्यक्षमता की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि सभी उपकरण सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही बैरिकेडिंग, रोशनी की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का मूल्यांकन किया और जहां आवश्यक समझा, वहां सुधार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि शहर की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और पुलिस कर्मियों को इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद रहना होगा। आम नागरिकों के साथ विश्वास और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस को संयम, समझदारी और प्रोफेशनल व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है।

Related posts

6 लाख के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर रोहित व उसके सहयोगी प्रवीण ने एसीपी पंकज व सब इंस्पेक्टर प्रियंका पर चलाई गोली, दबोचे गए  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मासूम बच्चे की पहले गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी, उसके शव को घर के संदूक में छिपा दिया, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला और बच्चे की मौत,शव को क्लीनिक के बाहर फेंक फरार होती डॉक्टर सीसीटीवी में कैद-देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x