Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो,अंबाला की टीम ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत उप निरीक्षक को 21000 रूपए रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो ,अम्बाला टीम ने आज सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग , बराड़ा में कार्य रत उप निरीक्षक को 21000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उप निरीक्षक का नाम मनोज कुमार है। आरोपित के विरूद्व एफआईआर संख्या 19, दिनांक 9.6.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 व 308 (2) बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया है।

 शिकायतकर्ता ने एसीबी अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के नाम सरकारी राशन डिपो है। यह डिपो जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बराडा के नियंत्रण में है। कुछ दिन पहले वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बराडा में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार से वह मिला जिसने उससे दबाब बनाकर उससे 10,000/-रुपये ले लिए।गत 4 जून 2025 को उप निरीक्षक मनोज कुमार उपरोक्त द्वारा उसको फोन किया तथा उसे मिलने के लिए कहा। इस पर जब वह आरोपित  उपरोक्त से मिला तो उसने उससे डिपो चलाने के लिए उससे 6600/-रुपए  स्वयं के लिए  व 20,000/-रूपए उच्च अधिकारियों के लिए  बतौर कमीशन के रूप में कुल 26,600/-रुपए रिश्वत की मांग की गई। इसके पश्चात उसके द्वारा इतनी रकम न होने बारे विचार विमर्श उपरांत आरोपित द्वारा कुल 21,000/-रुपए बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।

 

Related posts

संतों की मांग संत विजयदास जी के आत्मदाह मामले की सीबीआई जांच हो:- अरुण सिंह

Ajit Sinha

समलैंगिक संबंध को छुपने और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मार की हत्या,गिरफ्तार

Ajit Sinha

पलवल एसएसपी राजेश दुग्गल बनकर हत्या आरोपित लोगों को मैसेज करने वाले आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x