Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: 12 जुलाई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रजत वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रजत वर्मा के नेतृत्व में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई को गुरुग्राम जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा।

इस लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से त्वरित व स्थायी समाधान करना है। इसमें विशेष रूप से ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, जमानती फौजदारी केस, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिल संबंधी विवाद, राजस्व मामले और अन्य छोटे-मोटे वादों का निपटारा किया जाएगा।सीजेएम रजत वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने लंबित विवादों को लोक अदालत के माध्यम से निपटवाकर त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें।

Related posts

गुरुग्राम में आज होगा सेवोकॉन का आयोजन, आरडब्ल्यूए सोसाइटियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में किया जाएगा जागरूक

Ajit Sinha

द्वितीय बास्केटबाल खेल प्रतियोगिता का आज किया गया शुभारम्भ

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: जिला में 11 आधार केंद्र अब सप्ताह के सातो दिन खुले रहेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x