Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला फरीदाबाद

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के पटवारी को 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकूला की टीम ने आज सोमवार को आरोपित राकेश कुमार, पटवारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला को शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से 20,000/-रूपये (बीस हजार रूप्ये) नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपित  के विरूद्ध मुकदमा संख्या 6 दिनांक 27 मई 2025 धारा 7 पी.सी एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी पंचकूला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके व उसके भाईयों (कुल 5 परिवारिक सदस्यो) की गांव सकेतड़ी में स्थित भूमि को वर्ष 2003 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्र्रहण किया गया था।

इस अधिग्रहण की गई भूमि के सम्बंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा उनको 374 रूपए  प्रति वर्ग गज के हिसाब से मुआवजा राशि का भुगतान किया गया था। मुआवजा राशी कम मिलने के सम्बन्ध में उनके द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।  उच्च न्यायालय द्वारा उपरोक्त याचिका पर सुनवाई करते हुए मुआवजे की राशि 374 रूप्ये प्रति वर्ग गज से बढ़ाकर 498 रूपए प्रति वर्ग गज कर दी थी।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा उसको व उसके भाइयों को 498 रूपए प्रति गज के हिसाब से मुआवजा राशि जारी करने के सम्बन्ध में फाइल राकेश कुमार पटवारी  के पास जमीन के तस्दीक/रिपोर्ट के लिए लंबित थी। इस सम्बन्ध में वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला में जाकर राकेश पटवारी से मिला। राकेश पटवारी द्वारा उससे उसकी मुआवजा सम्बन्धित फाईल पर रिपोर्ट करने की एवज में उसके प्रति परिवार व्यक्ति के हिसाब से 25,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत की मांग की गई लेकिन जब उसके द्वारा 25 हजार रुपए  रिश्वत देने में असमर्थता जताई तो आरोपित  द्वारा उससे 20,000/-रूपए . बतौर रिश्वत देने बारे सहमति दी गई। 

Related posts

पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिपाही सस्पेंड, तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गांव छायंसा के एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर किया पथराव, टाटा 407 गाड़ी के शीशे भी तोड़े ,पुलिस में की शिकायत।

Ajit Sinha

10 करोड़ रुपए के रंगदारी में शामिल आरोपित 12 करोड़ रुपए की कीमत के 2 किलोग्राम पाकिस्तानी हेरोइन के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x