Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड के निकट चार्मवुड कॉलोनी में आज निगम का चला पीला पंजा, बीजेपी पार्षद को भी नहीं बख्शा, तोड़ डाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी नगर निगम की टीम ने आज शुक्रवार को सूरजकुंड के समीप चार्मवुड कॉलोनी में नाले के ऊपर बने स्लेब को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़फोड़ दिया गया है। यहां के स्लैब के टूटने पर यहां के दर्जनों दुकानदारों की दुकानदारी लगभग खत्म हो गई है। यहाँ तक की निगम पार्षद को नगर निगम की टीम ने नहीं बख्शा जिसने घर के आगे टाइल लगाया हुआ था। आज यहां पर दूसरी बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। और तोड़फोड़ का मलबा को शनिवार को हटवा दिया जाएगा , और पोकलेन मशीन की मदद से नाले में वर्षों से जमे हुए गंदगी को निकाला जाएगा, ताकि बारिश का पानी इस नाले के जरिए आसानी से निकल सकें, और रोड पर बारिश का पानी जमा न हो।

निगम के संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एनआइटी नगर निगम की टीम आज सूरजकुंड के निकट चार्मवुड कॉलोनी में पहुंची, इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस बल मौजूद थी। और भारी पुलिस बल के साए में निगम की टीम ने नाले के ऊपर बने स्लैब व लिंटन को एक अर्थमूवर मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया, और वर्षों से बंद पड़े नाले को खोल दिया गया। आज लगभग 100 फुट तक नाले पर बने स्लैब व लिंटन को एक अर्थमूवर मशीन की मदद से तोड़ दिया गया है। आज बीजेपी पार्षद को भी निगम ने नहीं बख्सा,उनके घर के आगे बने स्लैब व लिंटन को भी तोड़ दिया गया है। एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आदेश है कि आने वाले बारिश के मौसम में सड़कों पर किसी सूरत में जलभराव नहीं होनी चाहिए, और समय रहते हुए नालों की सफाई होनी चाहिए। उन्हीं के आदेश का पालन किया जा रहा है। उनका कहना है कि चार्मवुड कॉलोनी में नाला बंद होने की वजह बारिश का पानी सड़कों पर कई -कई दिनों तक भरा रहता है। इससे दैनिक लोगों को रोजाना वहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अगले एक -दो दिन में तोड़फोड़ का जो मलबा है ,को वहां से हटा दिया जाएगा, और शनिवार से पोकलेन मशीन की सहायता से नाले के अंदर की सफाई शुरू हो जाएगी। नाले की सफाई होने से आसानी से बारिश का पानी निकल सकेगा , और सड़कों पर बारिश का पानी जमा नहीं हो सकेगा।

Related posts

मानव रचना यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षांत समारोह में 530 छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी से सम्मानित

Ajit Sinha

चंडीगढ़: मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी गई 1 करोड़ रुपये की सहायता

Ajit Sinha

कांस्टेबल विक्की ने ‘ऑल इंडिया पुलिस गेम्स’ बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर फरीदाबाद पुलिस का नाम रोशन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x