Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पहले फोन पर न्यूड लड़की आई, फिर फर्जी सीबीआई अधिकारी आया, और व्यक्ति से ठग लिए 23 लाख रूपए, पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सीबीआई बनकर सेक्टर -30 निवासी एक व्यक्ति से लगभग 23 लाख रुपए की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आज दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित के नाम सफ़वान खाना व साबिर है। इसमें आरोपित साबिर गैंग का मास्टरमाइंड है। इस  मामले में पहले आरोपित मोहम्मद कैफ, साहिल व शाहरुख को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक मामले में कुल 5 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-30 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर 2024 को उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आया और सामने से न्यूड महिला कॉल पर आई। इसके बाद बाद 5 अक्टूबर को फर्जी सीबीआई अधिकारी बन ठगों का कॉल आया कि जिस लड़की से उसकी बात व्हाट्सएप पर हुई थी उसने आत्महत्या का प्रयास किया है और शिकायतकर्ता का नाम शिकायत में लिखा है। ठगों ने शिकायतकर्ता को बताया कि लड़की मामले को निपटाने की एवज में 30 लाख रूपये मांग रही है। जिस पर शिकायतकर्ता ने इज्जत के डर से ठगों के पास अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 22.42 लाख रूपये भेजे। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है  कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर सेंट्रल की टीम ने आज आरोपित  सफवान खान (25) व साबिर (35) निवासी फिरोजपुर झिरका नूह को गिरफ्तार किया। आरोपित साबिर(35) से पुछताछ मे सामने आया कि वह इस गिरोह का मास्टरमाइंड है जो सुपरविजन के साथ-साथ ठगी के रुपयों के लिए बैंक खाते भी मैनेज करता था। आरोपित सफवान खान (25) ATM से पैसे निकालने का काम करता था। दोनों आरोपित सगे भाई हैं। साबिर बीए पास है तथा बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है वहीं सफवान बीए  फाइनल ईयर की पढाई कर रहा है। मामले में पहले आरोपित  मोहम्मद कैफ, साहिल व शाहरुख को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपितों को आगामी पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्षद नरेश नंबरदार ने विधायक राजेश नागर का किया धन्यवाद

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के इस हाई-टैक प्रोजैक्ट के तहत करीब 94 करोड रूपए की 630 नई इनोवा गाडियां खरीदी जा रही है-विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का बेहतरीन प्रदर्शन जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x