Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:सेक्टर -3 पुलिस चौकी की टीम ने आज मोबाइल फोन को छीन कर भागे दो बाइक सवार झपटमारों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मदर डेयरी के पास से मोबाइल फोन छीन कर भागे मोटरसाइकिल सवार दो झपटमारों को सेक्टर -3 की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। शनिवार को पकड़े गए दोनों आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना सेक्टर -8 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम मोहित व बॉबी है। पुलिस ने छीने गए मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल शनिवार को शिकायतकर्ता पुनीत शर्मा पुत्र हरीश चंद शर्मा निवासी मकान नंबर- 2084, सेक्टर-3, फरीदाबाद ने एक लिखित शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर-3 में दी जिसमें बताया गया कि दो नौजवान लड़कों ने मदर डेयरी बूथ सेक्टर-3 से मोबाइल फोन छीन लेने के बारे,पर मुकदमा नंबर -174 दिनांक 17.05 .2025 धारा 304(2),3(5) BNS दर्ज किया गया था। आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक सतीश प्रभारी चौकी सेक्टर-3 के दिशा- निर्देश पर पुलिस चौकी सेक्टर-3 की टीम ने आरोपित मोहित व बॉबी निवासी गिरार्ज कॉलोनी ,तिगांव, थाना तिगांव ,फरीदाबाद को गिर्राज कॉलोनी तिगांव से गिरफ्तार किया गया । जांच के दौरान आरोपितों से शिकायत कर्ता से छीना गया मोबाइल फोन सैमसंग S-24 Plus व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल स्पलेन्डर को बरामद किया गया । आरोपितों अदालत में पेश कर दोनों नीमका जेल भेज दिया गया है।

Related posts

लचर व्यवस्था: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुकुल में फ्लाईओवर और लक्कड़पुर में एफओबी का शिलान्यास, अब तक नहीं बना, कब होगा काम शुरू।

Ajit Sinha

एक प्रेमी ने अपने पूर्व प्रेमिका की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें 200 से अधिक अश्लील वेबसाइड को बेच डाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर क्षेत्र में आज तेज रफ़्तार एक स्कूली बस पलट गई, हादसे के वक़्त बस में कोई भी छात्र -छात्राएं नहीं थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x