Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 5 देशी कट्टा उपलब्ध करवाने वाले गांव अनंगपुर निवासी बाप-बेटे को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , सेक्टर -48 की टीम ने आज  सूरजकुंड रोड स्थित गांव अनंगपुर से पांच देशी कट्टे उपलब्ध करवाने वाले बाप -बेटे सहित तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित बाप -बेटे ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गांव अनंगपुर के ही निवासी से उसने 5 देशी कट्टे लिए थे। अब पुलिस उन्हें सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपित बाप -बेटे का नाम  राजकुमार (60) व मोहित (24) है।    

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 12 मई को निर्भय कुमार निवासी अब्दुल नगर, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार अंनगपुर, फरीदाबाद को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 5 देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया था जिस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया था। निर्भय कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह देसी कट्टा को राजकुमार व मोहित से लेकर आया था, जिस पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-48  की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार (60) व मोहित (24) निवासी  बलिया, उ.प्र. को उनके घर से काबू किया है। आरोपित राजकुमार व मोहित से पूछताछ में सामने आया कि देशी कट्टे गांव के ही किसी व्यक्ति से लेकर निर्भय को दिए  थे। मोहित B.A. पास है और ट्यूशन करवाता है। दोनों पिता-पुत्र हैं। आरोपित  को बाद पूछताछ जेल भेजा गया।  

Related posts

मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर वेदपाल आज 5000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

महिला की फोटो-वीडियो को AI पर मॉर्फ कर आपत्तिजनक-न्यूड बना, उसी के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा: मेगा वैक्सीनेशन-डे अभियान के तहत आज राज्य में 3700 स्थानों पर 627136 लोगों को वैक्सीन लगी- अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x