Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

बड़खल –सूरजकुंड रोड फरीदाबाद के पास अवैध नशीली दवाइयों की 24000 कैप्सूलों की तस्करी करता हुआ एक तस्कर पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/गुरुग्राम :हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार सफलताएं पा रही है। इसी कड़ी में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की गुरुग्राम यूनिट ने फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड थाना एरिया में मानव रचना कॉलेज मोड के पास से अवैध नशीली दवाइयों/कैप्सूलों के कारोबार में लिप्त एक  नशा तस्कर को तस्करी में  इस्तेमाल विक्की सहित गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा- निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई  की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी गुरुग्राम यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक  पंकज कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र अपनी टीम के साथ थाना सूरजकुंड जिला फरीदाबाद के एरिया में मौजूद था।

तभी गुप्त सूचना मिली कि एक नशा तस्कर अपनी विक्की पर अवैध नशीले पदार्थ दिल्ली से लेकर बड़खल – सूरजकुंड रोड से होते हुए आगे तस्करी करने जा रहा है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्रवाई की जाए तो आरोपित को अवैध नशीले कपसूलों सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बड़खल – सूरजकुंड रोड पर मानव रचना कॉलेज मोड के पास नाका लगाकर आरोपित  को विक्की सहित काबू किया। आरोपित  की पहचान बॉबी शर्मा पुत्र धर्मेन्द्र शर्मा के रूप में हुई। आरोपित  उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाले है और फिलहाल उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा है। राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाकर तलाशी ली गई तो आरोपित के पास से 24000 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपितों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपित पर थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में वाणिज्यिक मात्रा का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित से गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

Related posts

पंचकूला पुलिस की साइबर सेल ने इस साल अब तक खोए हुए 132 मोबाइल ट्रेस कर असल मालिक को लौटाए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने गांव सिकरौना व समयपुर में तीन अवैध कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिला फरीदाबाद में कानून और व्यवस्था के रखरखाव हेतु नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट : विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x