Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली ब्रेकिंग: चुग ने कहा – ‘भारत अब आतंकी भस्मासुरों को छोड़ने वाला नहीं, ऑपरेशन सिन्दूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है’

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली ब्रेकिंग: कर्तव्य पथ से इंडिया गेट तक ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले आयोजित तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली कैबिनेट के समस्त मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। जनसैलाब के रूप में आयोजित यह यात्रा देशवासियों के भीतर देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक बनी।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि आज का भारत बदल चुका है। यह नया भारत शांति चाहता है, पर आतंक के समूल विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्पष्ट कर दिया है कि अब भारत किसी प्रकार के न्यूक्लियर धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
चुग ने कहा कि “टेरर और टॉक साथ नहीं चल सकते। टेरर और ट्रेड का पाखंड अब नहीं चलेगा। जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा। ऑपरेशन सिन्दूर स्थगित है, पर समाप्त नहीं। पाकिस्तान से बात होगी तो अब सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ही होगी या आतंक के समूल नाश पर।”चुग ने जोड़ा कि ऑपरेशन सिन्दूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह न्याय और राष्ट्रीय सम्मान की अखंड प्रतिज्ञा है, जिसे भारत ने पूरे विश्व के सामने साकार किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश, लश्कर और हिजबुल जैसे वैश्विक आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा है — और उस आत्मा का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।” — चुग ने कहा।

Related posts

ब्रांडेड कंपनी की नकली वीट हेयर रिमूवल क्रीम बनाने वाली एक कंपनी का भंडाफोड़, 4000 भरे, 20000 खाली टूयब मिले 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर समारोह आयोजित करेगी- के.सी वेणुगोपाल

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, हरियाणा में अगले वर्ष तक खुलेंगे 270 नए पीएम-श्री स्कूल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x