Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज एएसआई कुलबीर सिंह को 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यरो,करनाल की टीम ने आज सोमवार को एक एएसआई को 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपित जांच अधिकारी व एएसआई का नाम  कुलबीर सिंह, 1058/करनाल हैं। आरोपित के खिलाफ मुकदमा नंबर-13 दिनांक 05.05. 20 25 धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट 1988 व 308(2), 61 बी.एन.एस. के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्रवाई  में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मुकदमा न. 127 दिनांक 27.03.2025 धारा 351(2), 191(3), 190, 129, 115 व 110 बी.एन.एस. थाना सिविल लाइन, करनाल में उसके भतीजे यश को बिना किसी परेशानी के उपरोक्त अभियोग की तफ्तीश में शामिल करने व रिश्वत न देने पर उसके परिवार के अन्य सदस्यों को झूठे मामले में फसाने की एवज में आरोपित  ए.एस.आई. कुलबीर सिंह तफतीशी अधिकारी न. 1058/करनाल पुलिस चौंकी मॉडल टाउन, करनाल ने उससे 20,000/- रुपए की रिश्वत की मांग की गई है। इस मांगी गई रिश्वत राशि में से आरोपित  पहले ही उससे 10,000/- नकद बतौर रुपए ले चुका है। अब आरोपित  द्वारा उससे बकाया 10,000/- नकद रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। 

Related posts

दिल्ली पुलिस को बजट अनुमान 2022-23 में 10355.29 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो पहले से 1701 करोड़ ज्यादा हैं।

Ajit Sinha

डीसी नरेश नरवाल ने गांव मीरपुर कोराली और गांव कटेसरा को किया कन्टेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha

हरियाणा में चल रही है पलटू प्रवृत्ति और घोटालों की सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x