Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

दुबई से जहाज से जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचा दूसरी शादी करने का फरार आरोपित को पंचकूला महिला पुलिस की टीम ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने आज महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए महिला विरुद्ध अपराध में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु सभी अधिकारियों को आदेश दिए थे। जिसके तहत  महिला थाना, पंचकूला पुलिस को वर्ष 2023 में दर्ज एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपित पति को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है, जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था। यह मामला पंचकूला निवासी एक महिला द्वारा दर्ज करवाया गया था, जिसमें महिला ने अपने पति पर शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करने, दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक यौनाचार और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना, पंचकूला में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपित युवक पंजाब का निवासी है और उसने वर्ष- 2022 में पीड़िता से विवाह किया था। विवाह के एक वर्ष बाद ही, वर्ष 2023 में आरोपित  ने एक अन्य महिला से शादी कर ली और दुबई चला गया। मामले में आरोपित की सास और ससुर के खिलाफ पहले ही चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की जा चुकी है। पुलिस लगातार आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित 1 मई को हवाई मार्ग से चेन्नई आने वाला है। इस सूचना के आधार पर डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक के दिशा-निर्देशों में महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नेहा संधू और एएसआई सुदेश कुमारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेन्नई भेजी गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब  2 साल से फरार आरोपित को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपित को गत 3 मई को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला थाना, पंचकूला की इस सफल कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को कानून से बचने का अवसर नहीं मिलेगा। पंचकूला पुलिस महिला सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

Related posts

बीच सड़क पर शादीशुदा एमटेक असिस्टेंट मैनेजर अभिलाष लड़की से अश्लील और गलत हरकत करने के जुर्म में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

विदेशी लड़कियों को वेश्यवृति के धंधे में धकलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, विदेशी दंपति सहित पांच अरेस्ट।

Ajit Sinha

पिस्टल की नोंक पर युवक का अपहरण, फिरौती में मांगा अर्जेंटीनो डॉग-वीडियो अवश्य सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x