Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

सिटी ब्य़ूटीफूल चंडीगढ़ में नशा रूपी कुरीति का कोई काम नहीं:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन में युवाओं की अहमभूमिका होगी। इसके लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। स्वस्थ युवा ऊर्जा के साथ विकसित भारत बनाए जाने के सपने को साकार करने में विशेष योगदान दें पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें ट्राई सिटी के युवाओं व उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब एक बार युवा कुछ कर गुजरने की ठान लेते हैं, तो वे उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं का जोश इस बात को दर्शाता है कि वे विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। संदेश यहीं है कि नशा पूर्णतः खत्म हो। उन्होंने कहा कि सिटी ब्य़ूटीफूल चंडीगढ़ में नशे रूपी कुरीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सरकार ने नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रखे है, इस अभियानों को आमजन का खूब समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए योगदान दें। नशे के खिलाफ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सामूहिक संकल्प है, जो हमारे समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने का, हमारी युवा पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य देने का और अपने देश को स्वस्थ और विकसित बनाने का है। नशे के खिलाफ पैदल मार्च में पंजाब के राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई राजनेताओं ने भाग लिया।

Related posts

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा सरकार के आदेशों पर फरवरी, 2022 के दौरान दो नई जांचें दर्ज की गई हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम को देश का स्मार्टेस्ट सिटी बनाने की घोषणा की है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना पुलिस ने सील तोड़ कर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामलें में 6 मुकदमें दर्ज किए हैं,7 लोग आरोपी हैं ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x