Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पल्ला क्षेत्र में 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले आरोपित को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना पल्ला क्षेत्र में 12 वीं के छात्र को चाकू से जानलेवा हमला करने सनसनीखेज मामले में अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आज एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सोहेल निवासी  वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद है। आरोपित ने यह जानलेवा हमला झगड़े के दौरान रंजिशन किया था। इस संबंध में थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। आगे पुलिस की कार्रवाई जारी की है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि निखलेश शर्मा निवासी  शिव कालोनी, फरीदाबाद ने पुलिस थाना पल्ला में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि कुछ लड़कों ने मिलकर उसके बेटे लक्ष्य के साथ मारपीट की तथा चाकुओं से वार कर चोट पहुंचाई। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना पल्ला में मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत  मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले का अनुसंधान अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर को सौंपा, जिस पर कार्रवाई  करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आज आरोपित  सोहेल निवासी  वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपित  व पीड़ित एक स्विमिंग पुल पर नहाने गए  थे। जहां किसी बात को लेकर इनका आपस में झगडा हो गया और पीड़ित ने आरोपित को पीट दिया। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपित ने मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर लक्ष्य पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचाई। अपराध शाखा की टीम ने आरोपित  को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

Related posts

कडाके की ठंड, तेज म्यूजिक में हुक्का का धुआं उड़ाते मिले युवक और युवतियां, संचालक समेत तीन गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने आज किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा 5वी नेशनल यूथ गेम्स में फरीदाबाद के 15 बच्चों ने मैडल जीते।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x