Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
रेकी करने के बाद मोबाइल टावरों में लगे कीमती उपकरण आरआरयू चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों और थाना फेज-2 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, और उनके तीन साथियों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. बदमाशों के कब्जे से चोरी के दो आरआरयू, मोबाइल टावरो से चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और दो तमंचा और कारतूस और तीन चाकू बरामद हुआ है.  

पुलिस से साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश राहुल शर्मा और नीरज कुमार पर में गोली लगने से घायल हुए है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बदमाशों के अन्य साथियों लविश कुमार, विक्रांत चौहान और पवन सिंह को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि थाना फेस 2 नोएडा पुलिस की टीम  ब्लॉक ए, सेक्टर 88 मंडी सर्विस रोड के पास चेकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक वैगनआर गाड़ी आती हुई दिखाई दी,  जिसे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया पर वह रुकी नहीं, कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, अन्य तीन कार से उतर कर भाग गए जिन्हे कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गयाडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पकडे गए  बदमाश मोबाइल टावरों में लगे कीमती उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य है. इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज। ये गैंग वारदात की फिराक में शहर में दाखिल हुआ था, तभी इनका सामना चैकिंग के दौरान पुलिस टीम से हो गया. बदमाशों के पास से चोरी के दो आरआरयू , मोबाइल टावरो से चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, वैगनआर और दो तमंचा और कारतूस और तीन चाकू बरामद हुआ है.  
 

Related posts

प्रदेश में पहली बार रेरा से संबंधित बिल्डरों की कुर्क की गई संपत्ति की होगी, 3 नवंबर को ई-नीलामी।

Ajit Sinha

सीबीआई ने सेना के पूर्व जवानों की सेहत से जुड़े विभाग यानी ECHS में रिश्वतखोरी के खेल का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला विरुद्ध अपराधों की वारदातों को अंजाम देने वाले ज्यादातर आरोपित पीड़िता के जानकार, पड़ोसी, रिश्तेदार व दोस्त हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x