Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हाइलाइट्स

दिल्ली के सीलमपुर में एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी, दो समुदायों के बीच तनाव है, पोस्टर लगाए गए है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक नाबालिग लड़के की चाकू मार कर हत्या कर दी,हत्या के बाद पुरे इलाके में तनाव का माहौल है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पीएस सीलमपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और जांच की कार्रवाई में जुट गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पीएस सीलमपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। और बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच व पीएस सीलमपुर की टीम लगातार काम कर रही है। मरने वाले लड़के का नाम कुणाल , उम्र 17 साल बताया गया।

यह भी पता चला है कि सीलमपुर में लड़कों के दो गुटों में झगड़ा था , जिससे झगड़ा था वह फरार चल रहा था। इसी लिए कुणाल की हत्या कर दी गई है। क्यूंकि कुणाल उसका दोस्त था। इस हत्या के बाद से इलाके में दो समुदाय के बीच तनाव है। हिन्दू पलायन कर रहे के पोस्टर भी दीवारों पर चिपकाए गए है। इस पोस्टर पर प्रधानमंत्री मोदी कुछ करो यहाँ अपराध काफी बढ़ गया है, लिखा है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा।

Ajit Sinha

मोबाइल से सिम व आधार कार्ड चोरी करके अपने फोन में यूपीआई जेनरेट कर अपने खाते में 10 लाख रूपए धोखे कर लिए ट्रांसफर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के एक व्यापारी का अपहरण कर ले जा रहे बदमाशों के चंगुल से सजग नागरिक की सूझबूझ से पुलिस ने बचाई जान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x