Athrav – Online News Portal
नोएडा मनोरंजन राजनीतिक

बीजेपी सरकार दलित विरोधी है, इसीलिए ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर उनके संघर्ष पर बनी फिल्म का रोक लगाई है : संजय सिंह

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नोएडा के सेक्टर 29 में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर हमला बोला और कहा की सरकार दलित विरोधी है इसीलिए ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर उनके संघर्ष पर बनी फिल्म का रोक लगाई है. उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को पूरे देश में आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगी और फिल्म पर रोक लगाई जाने का विरोध करेगी। उन्होंने मांग की थी फिल्म के प्रदर्शन को ना रोका जाए और बिना काट झाट इसे रिलीज किया जाए.

संजय सिंह ने वक्फ़ बोर्ड कानून पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा यह एक गैर संवैधानिक बिल है जो हमारी धार्मिक आजादी के खिलाफ है. मुझे लगता है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय इस बात को जरूर संज्ञान में ले गा. यह कानून संसद में पास हुआ है और वह न्यायाधीश थोड़ी न हैं। उसका काम है, कि कोई भी बिल पास हो रहा है वो संविधान के अनुरूप है या संविधान के खिलाफ है, इसको देखें और ऐसे कई बिल पास किए हैं। पार्लियामेंट ने जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है और परिवर्तन किया है।पश्चिम बंगाल दंगों पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दंगों पर मुझे यह पूरा यकीन है कि ममता दीदी एक सक्षम योग्य मुख्यमंत्री हैं और निश्चित रूप से वह वहां की परिस्थितियों पर काबू पा लेगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी. तमिलनाडु के राज्यपाल पर सुप्रीम कोर्ट के दिये गये आदेश पर संजय सिंह ने कहा कि एक चुनी हुई सरकार अगर कोई बिल पास कर कर भेजती है तो राज्यपाल एक बार वापस कर सकते हैं लेकिन उसको डेढ़ साल तक रोक नहीं सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है क्योंकि डेमोक्रेसी के अंदर चुनी हुई सरकार का सबसे बड़ा महत्व है अगर आप बिल्कुल 2 साल तक रोक रखेंगे तो उसे राज्य का विकास कैसे होगा.

Related posts

नोएडा में शुरू हुआ जिले का पहला वाटर एटीएम, यहाँ आने वाले लोग पी सकेंगे शुद्ध और स्वच्छ जल।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री एंव बीजेपी नेता अमित शाह ने आज एक भव्य “Vetri Kodi Eandhi” रोड शो किया।

Ajit Sinha

कार सवार लोगों ने इलेक्ट्रिशयन पर किया जानलेवा हमला, लोगों ने हमलावरो को खदेड़ा वीडियो हुआ वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x