Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने गांव अनंगपुर में किया सड़कों का शिलान्याश।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा एंव नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने आज रविवार को संयुक्त रूप से, गांव अनंगपुर, वार्ड न. 21 में पिछले 20 सालों से जो सड़कें नहीं बनी थी, की नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। यह सड़कें लगभग ढाई करोड़ रूपए की बनने जा रही है। जिसकी शुरुआत आज हो गई है।

वार्ड नंबर-21 के अंतर्गत गांव अनंगपुर कुल साढ़े 6 करोड़ रूपए का विकास कार्य अगले 6 महीने में होनी है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने एक सुर में कहा कि विकास कार्यों की यहां कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। गांव अनंगपुर में सभी गालियां, सड़कें व पानी -बिजली के अलावा अन्य सभी के सभी समस्याएं ख़त्म हो जाएगी। यहां के निवासियों को समस्या बताने के लिए नहीं होगा,आज तो सिर्फ विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। इस दौरान बीजेपी नेता सुंदर भड़ाना सहित गांव के सभी मौजिज लोग लोग उपस्थित थे।

Related posts

पहले आओ, पहले पाओ के तहत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने वाला देश में पहला राज्य बना हरियाणा: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा: मेयर, नगर निगम सदस्यों, नगर परिषद व नगर पालिका सदस्यों के लिए चुनाव खर्च की सीमा बढ़ा दी गई हैं।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल और मुकुल चोपड़ा द्वारा लिखी गई ‘’बदलता हरियाणा, बढ़ता हरियाणा’’ पत्रिका का किया गया विमोचन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x